{"_id":"5c680531bdec224bbb20a3f2","slug":"sunny-deol-was-rejected-by-sridevi-and-aishwarya-rai-bachchan-just-for-his-action-image","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सनी देओल की 'एक्शन' इमेज से डरती थीं श्रीदेवी, लाख मनाने के बाद भी साथ काम करने से किया था इनकार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सनी देओल की 'एक्शन' इमेज से डरती थीं श्रीदेवी, लाख मनाने के बाद भी साथ काम करने से किया था इनकार
सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म दामिनी का डायलॉग 'ढाई किलो का हाथ' तो याद ही होगा आपको। इतना ही नहीं उनका 'तारीख पर तारीख' वाला डायलॉग आज भी खूब बोला जाता है। सनी देओल अपने समय के सुपरस्टार रहे हैं। रोमांटिक फिल्म से करियर शुरु करने वाले सनी की इमेज एक्शन और एक गुस्सैल हीरो की बन गई। सनी देओल की पहचान बॉलीवुड के सबसे बड़े एक्शन हीरो के तौर पर होती है।
2 of 5
sunny deol
सनी देओल बॉलीवुड के उन सुपरस्टार्स में से हैं जिन्हें 90 के दौर में एक्शन करते देख ऑडियंस पागल हो जाती थी। थियेटर में बैठे लोग तालिया पीटने पर मजबूर हो जाते थे इसलिए उस दौर की सुपरहिट एक्ट्रेसेस भी सनी पाजी के साथ काम करने से कतराती थीं क्योंकि उन्हें अपनी इमेज का खतरा होता था। इस बात का खुलासा खुद सनी देओल ने एक इंटरव्यू में किया था।
3 of 5
sunny deol
उन्होंने बताया था कि एक समय बॉलीवुड की दो बड़ी एक्ट्रेसेस ने उनके साथ काम करने से साफ मना कर दिया था। सनी ने दोनों एक्ट्रेसेस से खुद जाकर बात की थी लेकिन दोनों ने ही उनके साथ काम करने से साफ मना कर दिया। ये दो एक्ट्रेस थी श्रीदेवी और ऐश्वर्या राय। सनी ने घायल फिल्म के लिए श्रीदेवी से संपर्क किया था लेकिन उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया। बता दें घायल उस समय की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sunny Deol
सनी देओल ने बताया कि उन्होंने फिल्म में काम करने से क्यों इनकार किया मुझे इसकी वजह तो नहीं पता लेकिन मेरे मुताबिक उनको लगा होगा कि मेरी फिल्में मेल सेंट्रिक हैं, इसलिए उन्होंने शायद ऐसा कहा होगा। अब आप खुद सोचिए एक समय सनी देओल इतने बड़े स्टार थे कोई भी हीरोइन उनको कैसे न कह सकती है लेकिन ऐसा हुआ। वैसे भी आप सनी देओल के करियर को उठाकर देखेंगे तो शायद ही उन्होंने किसी बड़ी हीरोइन के साथ काम किया होगा।
विज्ञापन
5 of 5
sunny deol
सनी बताते हैं कि उन्होंने बेताब जैसी रोमांटिक फिल्म से अपने शुरुआत की थी, लेकिन बाद में मीडिया वालों ने उनके एक्शन के बारे में इतना ज्यादा लिखा की वह उनकी इमेज बन गई। सनी बताते हैं, 'मेरी एक्शन एक्ट वाली इमेज की वजह से फिल्म इंडस्ट्री के निर्देशक मुझे वैसा ही रोल ऑफर करने लगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।