{"_id":"5f0311c78ebc3e42d56e83a2","slug":"akshay-kumar-appreciated-decision-of-crpf-bsf-and-others-to-recruit-transgenders","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत के अर्ध-सैन्य बलों के इस कदम पर अक्षय कुमार ने जताई खुशी, बोले- 'आगे बढ़ने के लिए सही कदम'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भारत के अर्ध-सैन्य बलों के इस कदम पर अक्षय कुमार ने जताई खुशी, बोले- 'आगे बढ़ने के लिए सही कदम'
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 06 Jul 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर अक्सर सेना का हौसला बढ़ाते नजर आते हैं। अक्षय कुमार की फिल्मों पर नजर डालें तो बीते कुछ समय से उनकी ज्यादातर फिल्में सेना और देशभक्ति के इर्द गिर्द ही रही हैं। अब अक्षय कुमार ने एक खास वजह से ट्वीट कर सीआरपीएफ, बीएसएफ और एसएसबी की तारीफ की है।
2 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, सीआरपीएफ, बीएसएफ और एसएसबी में ट्रांसजेंडर कम्यूनिटी के सदस्य भी अब शामिल हो सकते हैं। समाज में असमानता को झेलते आ रहे इस कम्यूनिटी के लिए एक बड़ा कदम है। अक्षय कुमार ने ट्रांसजेंडर्स कम्यूनिटी को लेकर इस नए फैसले की तारीफ की है।
3 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा, 'बहुत अच्छी खबर। आगे बढ़ने के लिए सरकार का सही कदम। मुझे उम्मीद है कि देश के बाकी जगहों पर भी यही फॉलो होगा।'
Brilliant news! Now that’s a progressive move by the government in the right direction. I hope rest of the occupations in the country follow suit. https://t.co/r7tEWFR7JD
बीते शनिवार को अक्षय कुमार ट्विटर पर ट्रोल होने की वजह से चर्चा में रहे। दरअसल, बॉलीवुड गलियारों में ये खबर आई कि गलवां घाटी पर अजय देवगन ने एक फिल्म निर्माण करने का मन बनाया है। ये खबर सामने आते ही लोगों ने अचानक अक्षय कुमार को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
5 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसा देखा जाता रहा है कि देश के बड़े मुद्दों पर ज्यादातर अक्षय कुमार ही फिल्में बनाते हैं। फिर वो सामाजिक मुद्दा हो या देशभक्ति का। अक्षय भारतीय सेना के पराक्रम और शौर्य पर फिल्म बनाने में दिलचस्पी दिखा चुके हैं लेकिन इस मामले में वो पीछे रहे गए और अजय देवगन ने बाजी मार ली। ऐसे में कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने अभिनेता को ट्रोल कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।