फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत के असली फैंस सिर्फ 30 हजार, लाइव ट्रेलर रिलीज में लाख तक भी नहीं पहुंचा आंकड़ा

Mon, 06 Jul 2020 05:18 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Mon, 06 Jul 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
Dil Bechara Trailer audience reached only 30k on Sushant Singh Rajput and Sanjana Sanghi film Trailer Live premiere
सुशांत सिंह राजपूत, संजना संघी - फोटो : सोशल मीडिया

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम फिल्म 'दिल बेचारा' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो चुका है। फिल्म के निर्माताओं द्वारा ट्रेलर के आज रिलीज करने की घोषणा के बाद से ही सुशांत के प्रशंसक इसका इंतजार कर रहे थे। माना जा रहा था कि सुशांत के प्रशंसकों का यूट्यूब पर जमावड़ा लगेगा लेकिन ट्रेलर को लाइव प्रीमियर देखने के लिए सिर्फ 30 हजार से कुछ ही ज्यादा लोग मौजूद थे। 

Dil Bechara Trailer audience reached only 30k on Sushant Singh Rajput and Sanjana Sanghi film Trailer Live premiere
'दिल बेचारा' का ट्रेलर लॉन्च - फोटो : यूट्यूब

जॉन ग्रीन के लिखे उपन्यास 'द फॉल्ट इन आवर स्टार्स' पर आधारित इस फिल्म की कहानी मैनी और किजी जैसे साधारण प्रेमी जोड़े की असाधारण कहानी है। दोनों ही अपनी जिंदगी में कुछ भयानक स्थिति से गुजर रहे हैं। जब ये दोनों एक दूसरे से मिलते हैं, तब शुरू होती है इनके बीच एक नई कहानी। 

Dil Bechara Trailer audience reached only 30k on Sushant Singh Rajput and Sanjana Sanghi film Trailer Live premiere
'दिल बेचारा' का ट्रेलर लॉन्च - फोटो : यूट्यूब

हिंदी फिल्मों के चर्चित कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने इस फिल्म के साथ फिल्म निर्देशन में अपने करियर की शुरुआत की है। मुकेश छाबड़ा ने ही सुशांत सिंह राजपूत को फिल्म 'काय पो छे' में कास्ट किया था। तभी से इन दोनों के बीच में गहरी मित्रता हो चुकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dil Bechara Trailer audience reached only 30k on Sushant Singh Rajput and Sanjana Sanghi film Trailer Live premiere
'दिल बेचारा' का ट्रेलर लॉन्च - फोटो : यूट्यूब

एक इंटरव्यू में मुकेश ने खुद बताया था कि 'काय पो छे' फिल्म के दौरान ही सुशांत ने उनसे वादा किया था कि जब भी वह अपने करियर की पहली फिल्म बनाएंगे, सुशांत उसमें अभिनय करेंगे। मुकेश ने इंटरव्यू में बताया कि सुशांत जाते जाते इस फिल्म में काम करके अपना वादा पूरा कर गए।

विज्ञापन
Dil Bechara Trailer audience reached only 30k on Sushant Singh Rajput and Sanjana Sanghi film Trailer Live premiere
दिल बेचारा - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले महीने की 14 तारीख को सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। तभी से वंशवाद, गुटबाजी, खेमेबाजी, पक्षपात और रंगभेद जैसे मुद्दों पर लगातार चर्चाएं हो रही हैं। सुशांत की यह अंतिम फिल्म 24 जुलाई को रिलीज होगी जिसमें उनके साथ युवा अभिनेत्री संजना संघी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed