फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस अभिनेता को अनफॉलो करने के लिए हंसल मेहता ने की अमिताभ बच्चन से अपील, वजह बने सुशांत सिंह राजपूत

Mon, 06 Jul 2020 04:44 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 06 Jul 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
Hansal Mehta appeal Amitabh Bachchan to unfollow KRK
हंसल मेहता, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों फिल्म निर्देशक हंसल मेहता ने अभिनेता व फिल्म क्रिटिक केआरके (कमाल राशिद खान) के खिलाफ सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल रखा है। वह कई फिल्मी सितारों से सोशल मीडिया पर केआरके को अनफॉलो करने की अपील कर रहे हैं। बीते दिनों केआरके ने एक ट्वीट के जरिए कहा था कि वह हंसल मेहता और मनोज बाजपेयी पर अपना रिव्यू देने वाले हैं। जिसके बाद हंसल मेहता उनपर भड़क गए थे। अब हंसल मेहता ने अमिताभ बच्चन से खास अपील की है। 

Hansal Mehta appeal Amitabh Bachchan to unfollow KRK
हंसल मेहता - फोटो : सोशल मीडिया

हंसल मेहता ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से अपील की है कि वह सोशल मीडिया पर केआरके को अनफॉलो कर दें। हंसल मेहता ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर केआरके के कुछ ट्वीट्स के स्क्रीनशॉट्स को साझा किया है। इन ट्वीट्स में केआरके गुजर चुके अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को लेकर अपनी अलग-अलग राय रखते नजर आ रहे हैं। इन ट्वीट्स को साझा करते हुए हंसल मेहता ने अमिताभ बच्चन से केआरके को सोशल मीडिया पर अनफॉलो करने की अपील की है। 

Hansal Mehta appeal Amitabh Bachchan to unfollow KRK
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

हंसल मेहता ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मेरी अमिताभ बच्चन से अपील है कि वह कमाल राशिद खान उर्फ केआरके को सोशल मीडिया पर अनफॉलो करें।' सोशल मीडिया पर हंसल मेहता का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि केआरके सोशल मीडिया पर बॉलीवुड की कई हस्तियों के बारे टिप्पणी करने की वजह से काफी चर्चा में रहते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hansal Mehta appeal Amitabh Bachchan to unfollow KRK
हंसल मेहता और केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

याद दिला दें कि केआरके और हंसल मेहता के बीच विवाद उस समय शुरू हुआ, जब हाल ही में निर्देशक मिलाप जावेरी ने सोशल मीडिया पर केआरके का एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में केआरके ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पहले उन्हें एक फ्लॉप अभिनेता बताया था लेकिन मौत के बाद वह घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। मिलाप जावेरी के इस ट्वीट पर हंसल मेहता ने अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा था कि केआरके को सजा दिए जाने की जरूरत है। 

 
विज्ञापन
Hansal Mehta appeal Amitabh Bachchan to unfollow KRK
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

हंसल मेहता के इस ट्वीट पर केआरके भड़क गए और उन्होंने इसके जवाब में अपने ट्वीट में लिखा, 'हंसल और मनोज पर मेरा रिव्यू जल्द आ रहा है। वो यही डिजर्व करते हैं। कृपया इसे सुनने के लिए हेडफोन्स का इस्तेमाल करें।' इसके बाद हंसल मेहता ने एक ट्वीट किया और केआरके को चेतावनी दे डाली। हंसल मेहता ने चेतावनी देते हुए अपने ट्वीट में लिखा था, 'तुम मुझसे पंगा लेने की कोशिश मत करना। मैं तुम्हारी बदतमीजियों और गालियों से दबने वाला नहीं हूं। तुम्हारी दादागिरी मेरे साथ नहीं चलेगी। तुम्हारा ये घटियापन न तो मुझे रोक सकता है और न मेरा आत्मविश्वास तोड़ सकता है। मुझसे दूर रहना। इसे मेरी चेतावनी ही समझो।'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed