फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: आंगनवाड़ी के इस अभियान के लिए अक्षय कुमार ने दिए एक करोड़ रुपये, सीएम शिवराज ने जताया आभार

Tue, 24 May 2022 05:02 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 24 May 2022 05:02 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar associated with CM Shivraj singh chouhan anganbadi campaing , said I will be happy if I can do something for the children
अक्षय कुमार- शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए मंगलवार को हाथ ठेला लेकर सामग्री ठेला एकत्रीकरण अभियान की शुरुआत करेंगे। बच्चों के लिए खिलौने एंव जरूरी सामान एकत्र करने के लिए यह अभियान भोपाल के अशोका गार्डन क्षेत्र से शुरू होगा। इसकी जानकारी खुद सीएम शिवराज ने अपने ट्विटर हैंडल से दी है। शिवराज ने ट्वीट के जरिए बताया है कि वह शाम 5.30 बजे प्रदेश की सड़कों पर निकलकर आंगनवाड़ी के बच्चों के उपयोग की वस्तुएं जनसहयोग से एकत्रित करेंगे। साथ ही उन्होंने लोगों से इस अभियान में हरसंभव योगदान देने की अपील भी की है।

Akshay Kumar associated with CM Shivraj singh chouhan anganbadi campaing , said I will be happy if I can do something for the children
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार ने किया समर्थन
सीएम शिवराज के इस अभियान को बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का साथ मिला है। अक्षय ने सोशल मीडिया पर सीएम शिवराज के इस अभियान का समर्थन किया है। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान का ट्वीट रीट्वीट करते हुए लिखा, 'सर मुझे बहुत खुशी होगी अगर मैं किसी तरह आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए कुछ कर सकूं। यह एक नेक काम है। इस काम के लिए आपको और अधिक शक्ति मिलने की मैं कामना करता हूं।'

Akshay Kumar associated with CM Shivraj singh chouhan anganbadi campaing , said I will be happy if I can do something for the children
अक्षय कुमार- शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
सीएम शिवराज ने जताया आभार 

अब खबर है कि अक्षय कुमार इस अभियान  के लिए 1 करोड़ रूपए और 50 आंगनवाड़ियो को गोद  लेने का संकल्प लिया है। इस बात की जानकारी सीएम शिवराज ने ट्वीट के जरिए दी है। सीएम शिवराज ने ट्वीट किया, 'अभिनेता अक्षय कुमार ने आंगनवाड़ी के इस अभियान के लिए एक करोड़ रुपया देने और 50 आंगनवाड़ियों को गोद लेने का संकल्प व्यक्त किया है। मैं उनके इस निर्णय के लिए मध्यप्रदेश की ओर से आभार व्यक्त करता हूं।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar associated with CM Shivraj singh chouhan anganbadi campaing , said I will be happy if I can do something for the children
पृथ्वीराज फिल्म में अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पृथ्वीराज में आएंगे नजर

अक्षय जल्द ही पीरियड ड्रामा पृथ्वीराज में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है। इस फिल्म से पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज किया था जो दर्शकों को खूब पसंद आया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed