फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुखद: आनंद एल राय की मां का निधन, अंतिम संस्कार में शामिल हुए अक्षय समेत ये सितारे

Wed, 08 Sep 2021 09:44 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 08 Sep 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar attends Aanand L Rai mother last rites after his mother Aruna Bhatia funeral
आनंद एल राय की मां के अंतिम संस्कार में शामिल हुए अक्षय - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का आज यानी आठ सितंबर को निधन हो गया था। इसके कुछ घंटे बाद ही उनकी फिल्म 'रक्षाबंधन' और 'अतरंगी रे' के निर्देशक आनंद एल राय की मां का भी निधन हो गया है। आनंद एल राय और उनके भाई रवि राय भी अपने घर की तरफ रवाना हो गए हैं। आनंद और उनके भाई रवि अपनी मां के बेहद करीब थे, दोनों के लिए ही जिंदगी का सबसे बड़ा सदमा है। वहीं, आनंद की मां के अंतिम दर्शन के लिए अभिनेता अक्षय कुमार भी पहुंचे। बता दें कि आनंद एल राय के खास दोस्त प्रोड्यूसर शैलेश सिंह उनके घर पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति थे। इसके बाद हाल ही में अक्षय कुमार भी आनंद एल राय के घर पहुंचे हैं।



अक्षय अपनी मां के अंतिम संस्कार के बाद राय के दुख में शामिल होने के लिए पहुंचे। उनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। फोटोज में अक्षय फोन पर बात करते हुए गाड़ी से निकलते नजर आए। उनके साथ कई और लोग भी तस्वीर में दिखाई दिए।

Akshay Kumar attends Aanand L Rai mother last rites after his mother Aruna Bhatia funeral
हुमा कुरैशी - फोटो : सोशल मीडिया
आनंद एल राय की माता को श्रद्धांजलि देने अक्षय कुमार, हुमा कुरैशी समेत कई सितारे श्रधांजलि देने पहुंचे हैं 
Akshay Kumar attends Aanand L Rai mother last rites after his mother Aruna Bhatia funeral
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट पर आनंद की मां के अंतिम संस्कार में पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सफेद कुर्ता और जींस पहने हुए थे और अपने चेहरे पर मास्क लगाए हुए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar attends Aanand L Rai mother last rites after his mother Aruna Bhatia funeral
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

आनंद एल राय पिछले साल कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। हालांकि, कुछ वक्त के बाद वह ठीक हो गए थे। आनंद एल राय ने आखिरी फिल्म जीरो डायरेक्ट की थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थीं। उनकी अपकमिंग फिल्म अतरंगी रे में अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष अहम रोल में हैं। 

विज्ञापन
Akshay Kumar attends Aanand L Rai mother last rites after his mother Aruna Bhatia funeral
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अक्षय कुमार और आनंद एल राय एक साथ आने वाली फिल्म 'रक्षाबंधन' और 'अतरंगी रे' पर काम कर रहे हैं। 'रक्षाबंधन' में अक्षय के साथ एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर नजर आने वाली हैं। वहीं, 'अतरंगी रे' में अक्षय के साथ सारा अली खान और धनुष नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed