{"_id":"644816d2044e387c6e01e20c","slug":"akshay-kumar-awara-paagal-deewana-2-after-suniel-shetty-paresh-rawal-sanjay-dutt-arshad-warsi-joins-the-film-2023-04-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"APD 2: 'आवारा पागल दीवाना 2' से जुड़ी 'मुन्नाभाई' की हिट जोड़ी, बड़े पैमाने पर शूट होगी मल्टी स्टारर फिल्म!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
APD 2: 'आवारा पागल दीवाना 2' से जुड़ी 'मुन्नाभाई' की हिट जोड़ी, बड़े पैमाने पर शूट होगी मल्टी स्टारर फिल्म!
अक्षय कुमार की हालिया रिलीज सभी फिल्में फ्लॉप रही हैं। हालांकि, एक्टर अब अपनी सुपरहिट फिल्मों के सीक्वल को लेकर सुर्खियों में हैं। खिलाड़ी कुमार को जल्द ही 'हेरा फेरी 4', 'वेलकम 3' और 'आवारा पागल दीवाना 2' में देखा जाएगा। इसी कड़ी में 'आवारा पागल दीवाना' के सीक्वल को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट की मानें तो इसमें फिल्म 'मुन्नाभाई' की सुपरहिट जोड़ी जुड़ने जा रही है, जिनका नाम जानकर आपका खुश होना तय है।
2 of 5
आवारा पागल दीवाना
- फोटो : सोशल मीडिया
बी टाउन से आ रही लेटेस्ट अपडेट की मानें तो अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म 'आवारा पागल दीवाना 2' की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। वहीं, इससे सुनील शेट्टी और परेश रावल के बाद 'मुन्नाभाई' की ब्लॉकबस्टर जोड़ी संजय दत्त और अरशद वारसी के जुड़ने की जानकारी है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्ममेकर्स एक मल्टीस्टारर कॉमेडी मूवी बनाना चाहते हैं।
3 of 5
अरशद वारसी-संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार की फिल्म 'आवारा पागल दीवाना 2' को लेकर खबरें हैं कि इसे बहुत बड़े स्केल पर शूट किया जाएगा, जिसमें खिलाड़ी कुमार के अलावा, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी और संजय दत्त जैसे सितारे नजर आएंगे। मूवी की शूटिंग अगले दो महीनों में शुरू होने की जानकारी है।
अहमद खान और प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला मिलकर इसकी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। यानी कि 'आवारा पागल दीवाना 2' अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है। रिपोर्ट के मुताबिक, 'फिल्म की कहानी पर इन दिनों काम चल रहा है। निर्माता 'आवारा पागल दीवाना 2' की शूटिंग लोकेशन भी फाइनल कर रहे हैं। अगले दो महीनों में सारी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी और शूटिंग की शुरुआत हो जाएगी।'
इस मल्टी स्टारर फिल्म के अगले साल यानी 2024 में रिलीज होने की खबरें हैं। साल 2002 में आई एक्शन कॉमेडी फिल्म 'आवारा पागल दीवाना' को विक्रम भट्ट ने डायरेक्ट किया था। इस मूवी में सुनील शेट्टी को अन्ना के रूप में, कुमार को गुरु गुलाब खत्री के रूप में, आफताब शिवदासानी को डॉ अनमोल आचार्य और परेश रावल को उनके ससुर के रूप में दिखाया गया था। इसके अलावा इसमें जॉनी लीवर, आरती छाबरिया, प्रीति झांगियानी, अमृता अरोड़ा, राहुल देव और ओम पुरी जैसे सितारे भी नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।