फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'गुड न्यूज' से पहले मुश्किल में अक्षय कुमार, हो सकती कानूनी कार्रवाई

Thu, 28 Nov 2019 11:24 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 28 Nov 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Bell Bottom in trouble Kannada director may be legal action
akshay kumar - फोटो : social media

अक्षय कुमार इन दिनों लगातार अपनी फिल्मों में व्यस्त हैं। हाउसफुल 4 की रिलीज के बाद अब वो अपनी आने वाली फिल्म गुड न्यूज के प्रमोशन में व्यस्त हैं। बीते दिनों अक्षय ने अपनी फिल्म बेल बॉटम का फर्स्ट लुक रिलीज किया था, लेकिन अब उनकी ये फिल्म मुश्किल में फंसती नजर आ रही है।

Akshay Kumar Bell Bottom in trouble Kannada director may be legal action
Akshay Kumar - फोटो : Instagram

दरअसल अक्षय की फिल्म बेल बॉटम का फर्स्ट लुक सामने आते ही फिल्म विवादों से घिर गई थी। इसके पीछे वजह थी कि इस साल के शुरुआत में इसी नाम से एक कन्नड़ फिल्म भी रिलीज हुई थी। दर्शकों को लग रहा था कि अक्षय की फिल्म इसी कन्नड़ फिल्म की रीमेक है। हांलाकि अक्षय ने इस बात से इनकार किया था।

Akshay Kumar Bell Bottom in trouble Kannada director may be legal action
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म के रीमेक राइट्स कन्नड़ डायरेक्टर और स्टंट कोरियोग्राफर रवि वर्मा के पास हैं। रवि इन्हीं राइट्स को लेकर अक्षय की फिल्म की अनाउंसमेंट से खफा हैं। वह इस मामले में लीगल एक्शन लेने के बारे में सोच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Bell Bottom in trouble Kannada director may be legal action
Bell Bottom - फोटो : Social Media

ईटाइम्स से बातचीत में रवि वर्मा ने कहा, 'हमनें किसी को भी अभी तक कोई लीगल नोटिस नहीं भेजा है। लेकिन कन्नड़ और हिंदी बेल बॉटम के बीच कोई समानता नहीं होनी चाहिए। बेल बॉटम के अधिकार प्राप्त करने के बाद मैंने मुंबई में कई प्रोडक्शन हाउस को फिल्म दी थी। बेल बॉटम के राइट्स पाने के बाद मैंने मुंबई में कुछ प्रॉडक्शन हाउस को इस फिल्म के रीमेक राइट्स दिए थे। निखिल आडवाणी भी उन्हीं में से एक हैं। मुझे लगता है कि उन्होंने कन्नड़ फिल्म 'बेल बॉटम' से ही कहानी और स्टाइल कॉपी किया है।' रवि ने आगे कहा, ' फिल्म का टाइटल और अक्षय कुमार का कैरेक्टर कन्नड़ फिल्म 'बेल बॉटम' से हूबहू मिलता है। मैंने इस बारे में हिंदी फिल्म की टीम को जानकारी दी है और उन्होंने मुझे बताया कि अक्षय कुमार इस बारे में मुझसे बात करेंगे।'

विज्ञापन
Akshay Kumar Bell Bottom in trouble Kannada director may be legal action
akshay kumar - फोटो : social media

रवि ने आगे कहा, 'टाइटल के अलावा बेल बॉटम हिंदी का पोस्टर भी कन्नड़ से काफी मिलती-जुलता है। मैंने हिंदी टीम को इस बारे में सूचित कर दिया है और उन्होंने मुझे बताया कि अक्षय कुमार मुझसे इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे।' उन्होंने कहा कि उनकी टीम में से किसी ने बेल बॉटम के हिंदी टाइटल को बुक किया था। इसलिए वे ये सोचकर कंफ्यूज हैं कि अक्षय की फिल्म के मेकर्स को ये टाइटल कैसे मिला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed