{"_id":"5d74e86f8ebc3e01346cb77f","slug":"akshay-kumar-birthday-special-9-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक वेटर कैसे बना बॉलीवुड में खिलाड़ियों का खिलाड़ी? बर्थडे पर अक्षय कुमार के 9 अनसुने किस्से","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक वेटर कैसे बना बॉलीवुड में खिलाड़ियों का खिलाड़ी? बर्थडे पर अक्षय कुमार के 9 अनसुने किस्से
हिंदी सिनेमाजगत के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार का जन्मदिन 9 सितंबर को है। इस दिन अक्षय 52 वां बर्थडे मनाएंगे। अक्षय बॉलीवुड के ऐसे इकलौते हीरो हैं जिन्हें इंडस्ट्री में खिलाड़ी कुमार कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वह ज्यादातर फिल्मों में स्टंट सीन खुद करना पसंद करते हैं। इसके साथ ही बॉलीवुड की 8 ऐसी फिल्में हैं जो अक्षय ने खुद की है और उसके नाम में खिलाड़ी शब्द शुमार है। जानिए अक्षय कुमार के जन्मदिन पर 9 अनसुने किस्से...
2 of 10
akshay kumar
- फोटो : social media
अक्षय कुमार का असली नाम राजीव हरी ओम भाटिया है। बॉलीवुड में आने से पहले उन्होंने अपना नाम बदल लिया था। हालांकि उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार आज भी उन्हें राजीव कहकर ही बुलाते हैं।
3 of 10
akshay kumar
- फोटो : file photo
अक्षय कुमार का जन्म अमृतसर में हुआ था। हालांकि कुछ वक्त तक वह पुरानी दिल्ली में रहे थे उसके बाद उनका पूरा परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया। मुंबई में अक्षय कुमार ने डॉन बॉस्को स्कूल में पढा़ई की। स्कूल में अक्षय का 10 दोस्तों का एक ग्रुप था जिसे इन लोगों ने 'ब्लूडी टेन' का नाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
Akshay Kumar
- फोटो : file photo
अक्षय ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हैं। बचपन से ही अक्षय की दिलचस्पी मार्शल आर्ट में थी। उन्होंने 8वीं क्लास से इसकी ट्रेनिंग लेना भी शुरू कर दिया था। कहा जाता है कि फिल्मों में आने से पहले अक्षय ने बैंकॉक में 'मुए थाई' भी सीखी थी। यह थाईलैंड का एक कठिन मार्शल आर्ट है जिसमें भिन्न तकनीकों के साथ खड़े होकर प्रहार किये जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 10
akshay kumar
- फोटो : file photo
अक्षय ने बैंकॉक में शेफ और वेटर की नौकरी भी की है। अक्षय ने मार्शल आर्ट्स पर आधारित डाक्यूमेंट्री भी होस्ट की है। इस डॉक्यूमेंट्री का नाम सेवन डेडली आर्ट्स है। यह डॉक्यूमेंट्री नेशनल जियोग्राफिक चैनल पर प्रसारित भी हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।