{"_id":"5d7575dd8ebc3e93a170b189","slug":"akshay-kumar-birthday-special-his-networth-will-blow-up-your-mind","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट जेट से लेकर आलीशान बंगले के मालिक हैं अक्षय कुमार, कमाई जानकर होश उड़ जाएंगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्राइवेट जेट से लेकर आलीशान बंगले के मालिक हैं अक्षय कुमार, कमाई जानकर होश उड़ जाएंगे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 09 Sep 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Akshay Kumar
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार का संघर्ष बॉलीवुड के लिए कोई कम नहीं रहा। एक वेटर से सुपरस्टार बनने में उन्हें सालों लग गए। मेहनत, लगन और अनुशासन ने अक्षय को वो सफलता दिलाई जिसके बारे में कोई पहुंचना तो दूर, सोच भी नहीं पाता। साल 1991 में 'सौगंध' फिल्म से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाले अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर 1967 को हुआ था। आज उनका जन्मदिन है।
2 of 6
John Abraham, Akshay Kumar
- फोटो : amar ujala mumbai
अक्षय कुमार हाल ही में दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले चौथे एक्टर बने हैं। फोर्ब्स लिस्ट में उनका नाम चौथे नंबर पर है और हैरानी की बात ये है कि इस लिस्ट में किसी दूसरे भारतीय एक्टर का नाम शामिल नहीं है। इस हिसाब से वो भारत के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर बन गए हैं।
3 of 6
twinkle khanna, akshay kumar
- फोटो : social media
फोर्ब्स के मुताबिक अक्षय कुमार की कुल कमाई 69 मिलियन डॉलर( जून 2018 से जून 2019 तक) यानी करीब 444 करोड़ रुपए है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 150 मिलियन डॉलर यानि 10.74 अरब से भी ज्यादा है। अक्षय कुमार लग्जरी लाइफ के शौकीन हैं। उनके पास खुद का प्राइवेट प्लेन, आलीशान बंगला और कई महंगी गाड़ियां है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Akshay Kumar
- फोटो : Social Media
बॉलीवुड के कुछ चुनिंदा स्टार्स ही हैं जिनके पास खुद का प्राइवेट प्लेन है। इस लिस्ट में अक्षय कुमार भी आते हैं। अक्षय अक्सर अपने इस प्राइवेट जेट से ही सफर करते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कीमत करीब 260 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
5 of 6
Akshay Kumar
- फोटो : Social Media
अक्षय कुमार का घर भी किसी महल से कम नहीं है। उनका घर मुंबई के जुहू बीच इलाके में है। बंगले से समंदर का खूबसूरत नजारा दिखता है। इसका पूरा इंटीरियर अक्षय कुमार की वाइफ और अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने तैयार किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस बंगले की कीमत करीब 80 करोड़ रूपए है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।