{"_id":"5d75efa98ebc3e017d362888","slug":"balraj-sahni-remembered-by-his-son-as-the-non-conformist-memories-of-my-father-balraj-sahni","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बलराज साहनी की जीवनी का विमोचन, बेटे परीक्षित ने बताया- पहली बार पिता के साथ ही पी थी सिगरेट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बलराज साहनी की जीवनी का विमोचन, बेटे परीक्षित ने बताया- पहली बार पिता के साथ ही पी थी सिगरेट
Mon, 09 Sep 2019 12:45 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 09 Sep 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
बलराज साहनी, परीक्षित साहनी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलराज साहनी की गिनती बेहद प्रतिभाशाली एक्टर्स में से एक होती है। उनका असली नाम युद्धिष्ठिर साहनी है। बलराज साहनी पर लिखी ‘द नॉन कन्फर्मिस्ट : मेमरीज ऑफ माई फादर बलराज साहनी’ किताब का विमोचन बीते रोज अमिताभ बच्चन ने किया। ये जीवनी बलराज साहनी के अभिनेता पुत्र परीक्षित साहनी ने लिखी है। बलराज साहनी के वक्त और जिंदगी की अनकही बातों को उनकी जीवनी में बयां किया गया है। विमोचन के मौके पर उन्होंने अपने पिता से जुड़े कई किस्से शेयर किए।
परीक्षित
- फोटो : Social Media
उन्होंने कहा मेरी इस किताब में मैंने अपने पिता के साथ शेयर की यादें लिखी हैं। मेरे जैसे उनके साथ रिश्ते थे। मैं उनके किन कामों से प्रभावित हुआ। ये सारी बातें इस किताब में आपको मिलेंगी। उन्होंने कहा- मेरे पिता ने ही पहली बार मुझे सिगरेट थमाते हुए कहा था- ये ले मेरे साथ सिगरेट पी। पीठ पीछे कभी मत पीना। मैंने पहली बार बीयर भी अपने पिता के साथ पी। वो मेरे लिए मेरे दोस्त जैसे थे। लेकिन कई बार मैं अच्छा बेटा नहीं बन पाया। मैंने बहुत सारी गलतियां की हैं।
बलराज साहनी
- फोटो : डेमो
भारतीय सिनेमा के स्वर्णिम युग में बलराज साहनी को सबसे बेहतरीन और स्वाभाविक अभिनेता के तौर पर याद रखा जाता है। भारतीय सिनेमा की ‘दो बीघा जमीन’ और ‘गर्म हवा’ जैसी क्लासिक फिल्मों में उनकी अभिनय कला अतुलनीय है। कला के क्षेत्र में उनके योगदान ने कई अन्य कलाकारों को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
balraj sahni
बलराज साहनी पढ़ाई के मामले में आगे थे। उन्होंने इंग्लिश में डबल मास्टर किया था। एक लाहौर यूनिवर्सिटी से तो दूसरा पंजाब यूनिवर्सिटी से। 1930 में वह रावलपिंडी से बंगाल आ गए और विश्वभारती यूनिवर्सिटी में हिंदी और इंग्लिश पढ़ाने का काम करना शुरू कर दिया। बाद में चलकर वह दिग्गज अभिनेता बने।
ये भी पढ़ें- भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी को हुई ये लाइलाज बीमारी, पोस्ट में लिखा- 'इसमें शर्माने जैसा कुछ नहीं'
विज्ञापन
balraj sahni
- फोटो : social media
आज भी शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और आमिर खान जैसे बहुत से अभिनेता जब अपने पसंदीदा एक्टर्स का नाम लेते हैं तो सबसे ऊपर या प्रमुख में बलराज साहनी होते हैं। जब वे 59 वर्ष के थे तब उनकी मृत्यु हो गई। उनके बेटे परीक्षित साहनी अभिनेता हैं। वे ‘मुन्नाभाई सीरीज’ समेत राजकुमार हिरानी की ज्यादातर फिल्मों में नजर आ चुके हैं।