भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी को हुई ये लाइलाज बीमारी, पोस्ट में लिखा- 'इसमें शर्माने जैसा कुछ नहीं'
PCOD एक ओवरी संबंधी बीमारी होती है। जिसके कारण लड़कियों के हार्मोन असुंतलन की स्थिति उत्पन्न होने लगती है। ऐसे में महिलाओं के शरीर में फीमेल हार्मोन की बजाय मेल हार्मोन (एण्ड्रोजन) का स्तर ज्यादा बढ़ने लगता है। PCOD होने पर अंडाशय में कई गांठे (सिस्ट) बनने लगती हैं। आपको बता दें इस गंभीर बीमारी से अधिकतर लड़कियां को सामना करना पड़ता है।
काजल ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा- I M NOT OVARY REACTING. मैं पिछले डेढ़ साल से इस बीमारी से ग्रसित हूं। ये सारे लक्षण मुझे दिख रहे हैं। इसमें छुपाने और शर्माने जैसा कुछ नहीं है। काजल ने इसके साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की जिसमें इस बीमारी से होने वाले अलग-अलग लक्षणों के बारे में लिखा गया है।
A post shared by Kajal Raghwani (@kajalraghwani) on
काजल के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। सभी काजल के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। फैंस ने उन्हें आराम करने की सलाह दी। बता दें इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है। एक बार POCS हो जाने के बाद महिलाओं को हमेशा इसे साथ लेकर चलना पड़ता है। हालांकि सही लाइफस्टाइल और डायट इसे मात देने में मददगार साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ें- 'लैंडर विक्रम' पर ISRO के नए खुलासे से भावुक हुए फैंस, मीम्स शेयर कर जाहिर कर रहे खुशी
