सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

स्ट्रगल के दिनों पर बोलीं प्रियंका, डायरेक्टर मुझे फिल्मों से निकाल देते थे, एक सलाह ने बदली जिंदगी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 09 Sep 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra says I was yelled at by directors thrown out of movies
priyanka chopra - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा अब एक ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं । उन्होंने फिल्म इंडसट्री में अपना रास्ता खुद बनाया । एक मॉडल के तौर पर प्रियंका ने अपने करियर की शुरुआत की थी । 18 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखने वाली प्रियंका का सफर आसान नहीं था। प्रियंका की अगली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' रिलीज होने वाली है । प्रियंका ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने स्ट्रगल के बारे में बात की । 
Trending Videos
priyanka chopra says I was yelled at by directors thrown out of movies
priyanka chopra - फोटो : social media
वोग मैगजीन से बात करते हुए प्रियंका ने कहा, 'ना मुझे कुछ पता था और ना ही मैं किसी को जानती थी । डायरेक्टर मुझपर चिल्लाते थे । मुझे फिल्मों से निकाल दिया जाता था ।' प्रियंका ने उस एक सलाह को याद किया जिसने उन्हें सफलता दिलाई । प्रियंका ने कहा कि मेरे पिता कहते थे- 'ज्यादा सुनो और कम बोलो' ।
विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra says I was yelled at by directors thrown out of movies
priyanka chopra - फोटो : instagram
प्रियंका ने बताया कि उन्होंने संघर्ष और असफलताओं का सामना किस तरह से किया । प्रियंका कहती हैं, 'मैंने अपना आत्मविश्वास बढ़ाया । मैंने सीखा कि असफलता के बाद आप ऐसा क्या करें जो आपको सफल बना दे ।' इसी इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा कि वो लॉस एंजेलिस में निक और खुद के लिए एक अच्छा घर खरीदना चाहती हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Made with love and so much more! #TheSkyIsPink 💓 Stay tuned... @faroutakhtar @zairawasim_ @rohitsaraf10 @shonalibose_ #RonnieScrewvala @rsvpmovies #SiddharthRoyKapur @roykapurfilms @purplepebblepictures #SKGlobal

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

priyanka chopra says I was yelled at by directors thrown out of movies
priyanka chopra - फोटो : instagram
वो कहती हैं, 'मैं लॉस एंजेलिस को लंबे वक्त के लिए एक ऑप्शन देख रही हूं। फिलहाल मेरा मुंबई और न्यूयॉर्क में घर है। मैं घर में पूल और बैकयार्ड बनाना चाहती हूं जिससे मुझे मुंबई की भी याद ताजा रहे। मैं वहां खुश रहती हूं, जहां मेरे आस-पास वो लोग मौजूद होते हैं, जिन्हें मैं प्यार करती हूं और मेरे लिए वहीं मेरा घर होता है। अपने लिए घर खरीदना और अपना बेबी होना इस वक्त मेरी टॉप लिस्ट में है।'
विज्ञापन
priyanka chopra says I was yelled at by directors thrown out of movies
priyanka chopra - फोटो : Social Media
प्रियंका ने बताया कि वो निक के साथ गाने की कोशिश नहीं करती हैं। 'हम घर में साथ-साथ गुनगुनाते हैं। जब मैं तैयार हो रही होती हूं तो वे अक्सर पियानो बजाते हुए मेरा इंतजार करते हैं। लेकिन मैं उनके साथ गाने की कोशिश कभी नहीं कर सकती। वे बेहतरीन संगीतकार हैं।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed