फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar Birthday: प्राइवेट जेट से हॉलीडे होम तक, इन महंगी चीजों के मालिक हैं खिलाड़ी कुमार

Thu, 09 Sep 2021 08:54 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 09 Sep 2021 08:54 AM IST
विज्ञापन
Akshay kumar birthday these are the most expensive things owned by khiladi kumar net worth will blow your mind
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

9 सितंबर 1967 में अमृतसर में जन्में राजीव ओम भाटिया यानि अक्षय कुमार आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अक्षय कुमार बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार कहे जाते हैं। अक्षय ने अपने दम पर बॉलीवुड में जगह में बनाई और आज उनकी लगभग हर फिल्म करोड़ों की कमाई करती है। अक्षय कुमार ने फिल्म 'सौगंध' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था लेकिन फिल्म 'खिलाड़ी' से उन्हें बॉलीवुड में असली पहचान मिली थी। इसके बाद अक्षय ने 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी', 'इंटरनेशनल खिलाड़ी', 'खिलाड़ी 420', 'हेरा फेरी', 'अजनबी', 'रुस्तम', 'बेलबॉटम', 'बेबी', 'गुड न्यूज' जैसी कई फिल्में कीं।



किन महंगी चीजों का शौक रखते हैं खिलाड़ी कुमार

अक्षय अपने स्टंट और एक्शन के लिए जाने जाते हैं। वो अक्सर स्टंट सीन शूट करते हुए बॉडी डबल का भी इस्तेमाल नहीं करते हैं। अक्षय ने एक्शन फिल्मों के साथ साथ कॉमेडी में भी हाथ आजमाया और वहां भी सफलता पाई है। साथ ही देशभक्ति फिल्मों के लिए भी अक्षय काफी मशहूर हैं। अक्षय की फिल्मों के बारे में तो आप जानते हैं लेकिन आज आपको बताते हैं कि करोड़ों की कमाई करने वाले अक्षय कुमार की कुल संपत्ति कितनी है और वो कौन कौन सी महंगी चीजों के शौक रखते हैं।

Akshay kumar birthday these are the most expensive things owned by khiladi kumar net worth will blow your mind
अक्षय कुमार फैन क्लब - फोटो : instagram

अक्षय कुमार की कुल संपत्ति की बात करें तो एक रिपोर्ट के अनुसार वो करीब 236 मिलियन डॉलर के मालिक हैं। फोर्ब्स की एक लिस्ट के अनुसार अक्षय दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले चौथे अभिनेता हैं। अक्षय अपनी एक फिल्म के करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं इसके अलावा वो विज्ञापन के जरिए भी करोड़ों की कमाई करते हैं।

Akshay kumar birthday these are the most expensive things owned by khiladi kumar net worth will blow your mind
अक्षय कुमार का बंग्ला - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय के पास एक सी-फेसिंग बंग्ला है जिसमें वो अपने परिवार के साथ रहते हैं। इस आलीशान घर में लिविंग रूम, एक होम थिएटर, किचन, डाइनिंग एरिया और एक वॉक इन क्लॉजेट है। इसके अलावा अक्षय के पास चार फ्लैट भी हैं जिनमें से हर एक की कीमत करीब 4.5 करोड़ रुपये है। अक्षय के पास गोवा में एक शानदार विला भी मौजूद है जहां वो अक्सर अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay kumar birthday these are the most expensive things owned by khiladi kumar net worth will blow your mind
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार को गाड़ियों का भी खूब शौक है। उनके पास फैंटम की सैवेंथ जेनरेशन मौजूद है जिसकी कीमत करीब 9 करोड़ रुपये के आस पास है। इसके अलावा उनके पास एक मर्सडीज बेंज फाइव क्लास भी है जिसकी कीमत 1.10 करोड़ रुपये के पास है। साथ ही उनके पास बेंटले, रेंज रोवर जैसी गाड़िया भी हैं। अक्षय को बाइक्स भी पसंद हैं और उनका बाइक कलेक्शन काफी शानदार है।

विज्ञापन
Akshay kumar birthday these are the most expensive things owned by khiladi kumar net worth will blow your mind
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

इतना ही नहीं अक्षय एक प्राइवेट जेट के मालिक भी हैं। इसकी कीमत करीब 260 करोड़ रुपये है। अक्षय इसका इस्तेमाल ट्रैवलिंग के लिए करते हैं। अक्षय करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं लेकिन उनका मानना है कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है इसलिए वो लेट नाइट पार्टीज से खुद को दूर रखते हैं और रोज सुबह योग और एक्सरसाइज से खुद को फिट रखते हैं। अक्षय फिटनेस फ्रीक कहे जाते हैं और वो लाखों लोगों की प्रेरणा हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed