फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच खबरें: अक्षय कुमार की मां का निधन और ड्रग्स मामले में राणा दग्गुबाती से 7 घंटे तक चली पूछताछ

Thu, 09 Sep 2021 12:02 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 09 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Mother Death 7-hour interrogation of Rana Daggubati in drugs case
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की जिंदगी में बहुत सी ऐसी घटनाएं हुईं हैं जो लोगों के जेहन में अभी भी ताजा हैं। इसमें हिट एंड रन केस भी शामिल है जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था। अब हाल ही में इस मामले पर एक ऑनलाइन मोबाइल गेम लॉन्च हुआ जिसका नाम है सेलमोन भोई'। इस गेम के खिलाफ सलमान खान मुंबई के सिविल कोर्ट पहुंचे थे और उन्होंने इस पर मुकदमा ठोका था। इसके बाद कोर्ट ने सलमान को राहत देते हुए इस खेल पर अस्थायी रूप से पाबंदी लगा दी है।


कोर्ट ने लगाया गेम पर बैन
बता दें कि ये गेम सलमान के हिट एंड रन वाले मामले के आधार पर तय किया गया है। सलमान के नाम पर अक्सर मीम्स भी बनते हैं जिसमें उन्हें सेलमोन भोई भी कहा जाता है ऐसे में इस खेल को बनाने वाले ने भी इसी नाम पर गेम का नाम रख दिया। इसके बाद अभिनेता ने इस गेम के खिलाफ मुकदमा ठोका। उनका आरोप है कि इस गेम के जरिए उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। अभिनेता के वकील की दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने इस गेम पर पाबंदी लगा दी है।


Selmon Bhoi: हिट एंड रन मामले पर आधारित गेम पर सिविल कोर्ट ने लगाया बैन, सलमान खान ने ठोका था केस
Akshay Kumar Mother Death 7-hour interrogation of Rana Daggubati in drugs case
अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मां अरुणा भाटिया  (Aruna Bhatia) का निधन हो गया है। अक्षय ने बुधवार की सुबह ट्वीट कर इस दुखद खबर की जानकारी दी है। बता दें, अक्षय की मां अरुणा भाटिया लंबे समय से बीमार थीं और मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थीं। सोशल मीडिया पर सितारे और फैंस अक्षय की मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।


Akshay Kumar Mother Death: अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन, एक्टर ने लिखा- मैं आज बहुत दर्द में हूं
Akshay Kumar Mother Death 7-hour interrogation of Rana Daggubati in drugs case
रजत बेदी - फोटो : ट्विटर
अभिनेता रजत बेदी के खिलाफ मुंबई के डीएन नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज हुई है। जानकारी के मुताबिक रजत बेदी ने बीती शाम रात राह चलते एक शख्स को कार से टक्कर मार दी। हालांकि रजत घायल शख्स को छोड़कर भागे नहीं बल्कि कूपर अस्पताल लेकर गए। हॉस्पिटल में एडमिट कराने के बाद रजत ने पीड़ित के परिवार को सूचित किया, साथ ही पीड़ित की पत्नी से मदद का वादा किया था। अब खबर है कि घायल व्यक्ति ने कल अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने अभिनेता के खिलाफ आईपीसी की धारा 304ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया है। फ़िलहाल, आगे की जांच जारी है।

मुंबई: रजत बेदी ने सड़क पार करते व्यक्ति को कार से मारी थी टक्कर, एक दिन बाद शख्स की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Mother Death 7-hour interrogation of Rana Daggubati in drugs case
शबाना आजमी और जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी ने ट्रोलर्स से अपने पति जावेद अख्तर का बचाव करते हुए उनसे शांत रहने को कहा। दरअसल, हाल ही में कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ट्विटर पर अपने फैंस के साथ एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में शशि थरूर एक समारोह में किशोर कुमार एक गाना गाते नजर आ रहे हैं। वहीं, इस वीडियो के सामने आते ही गीतकार जावेद अख्तर ने उनके कुछ हिंदी शब्दों के उच्चारण का मजाक उड़ाया था। जिसके बाद से ट्विटर पर लोग उन्हें आड़े हाथों ले रहे थे। 

बॉलीवुड: जावेद अख्तर के बचाव में आईं शबाना आजमी, शशि थरूर के गाने पर टिप्पणी को बताया मजाक
विज्ञापन
Akshay Kumar Mother Death 7-hour interrogation of Rana Daggubati in drugs case
राणा दग्गुबाती - फोटो : सोशल मीडिया
मनी लॉन्ड्रिंग केस में एक चार साल पुराने ड्रग्स से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में बाहुबली फेम राणा दग्गुबाती ईडी ऑफिस पहुंच गए हैं। इस दौरान सात घंटे तक पूछताछ चली।बता दें कि 3 सितंबर को प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने अभिनेत्री रकुल प्रीत से करीब पांच घंटे से अधिक समय तक सवाल-जवाब किए थे। वहीं पुरी जगन्नाथ को 31 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इस मामले में चार्मेम कौर से भी 2 सितंबर को पूछताछ की गई। बता दें कि अगस्त के आखिरी हफ्ते में प्रवर्तन निदेशालय ने रकुलप्रीत, राणा दग्गुबाती सहित 12 हस्तियों को नोटिस जारी किया था। साल 2017 में 12 सेलेब्स को स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम( SIT) ने ड्रग्स मामले में पूछताछ की थी। अब राणा से भी कई घंटे तक पूछताछ की जाएगी।


ड्रग्स मामला: 'बाहुबली' फेम राणा दग्गुबाती से 7 घंटे तक चली पूछताछ
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed