{"_id":"5e78632f8ebc3e77b6384e89","slug":"akshay-kumar-can-do-cameo-in-ajay-devgn-starrer-singham-3-as-sooryavanshi-directed-by-rohit-shetty","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'सिंघम 3' में होगी 'सूर्यवंशी' की एंट्री, 2021 में रोहित शेट्टी शुरू करेंगे फिल्म का निर्देशन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'सिंघम 3' में होगी 'सूर्यवंशी' की एंट्री, 2021 में रोहित शेट्टी शुरू करेंगे फिल्म का निर्देशन
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Mon, 23 Mar 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सूर्यवंशी की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा में बेहतरीन एक्शन फिल्मों के निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी अपनी फिल्मों का पुलिस यूनिवर्स बनाने के लिए पूरी तरह से अग्रसर हैं। उनके इस सफर की शुरुआत अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम' से हुई है और अब वह इसी कड़ी में अजय देवगन की ही फिल्म 'सिंघम 3' की ओर बढ़ रहे हैं। इस फिल्म की चर्चाएं तो काफी दिन से चल रही हैं, लेकिन इसमें अब नई खबर यह है कि अजय की इस फिल्म में खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार भी नजर आएंगे।
2 of 4
सूर्यवंशी की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रोहित शेट्टी अपनी अगली फिल्म के लिए अजय देवगन को तैयार कर चुके हैं। इस फिल्म की शूटिंग की शुरुआत रोहित 2021 में करेंगे। जिस तरह अजय देवगन अक्षय कुमार की रिलीज होने वाली अगली फिल्म 'सूर्यवंशी' में रणवीर सिंह के साथ एक्सटेंडेड कैमियो करते नजर आएंगे, ठीक वैसे ही अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम 3' में अक्षय कुमार भी एक्सटेंडेड कैमियो करेंगे। इसको देख कर ऐसा लगता है जैसे यह खाकी वर्दी का भाईचारा काफी लंबा चल सकता है।
3 of 4
सूर्यवंशी
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शेट्टी के पुलिस यूनिवर्स की अगली फिल्म अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' सिनेमाघरों में जाने के लिए तैयार बैठी है। अक्षय की यह फिल्म मार्च की ही 24 तारीख को रिलीज होने वाली थी, लेकिन भारत में अचानक से फैले कोरोना वायरस के कहर की वजह से इस फिल्म के रिलीज होने की तारीख को फिलहाल अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Sooryavanshi
- फोटो : amar ujala mumbai
भारत में आमतौर पर फिल्में शुक्रवार के दिन रिलीज होती हैं, लेकिन फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी ज्योतिष शास्त्र पर बहुत भरोसा करते हैं। इसलिए उन्होंने अक्षय कुमार की इस फिल्म को मंगलवार के दिन सिनेमाघरों में उतारने का निश्चय किया था। कोरोना का खतरा टलने के बाद इस फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज करने की तारीख की घोषणा की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।