फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jawan: अक्षय कुमार ने 'जवान' की सफलता पर शाहरुख खान को दी बधाई, किंग खान के जवाब ने लूट ली महफिल

Mon, 11 Sep 2023 09:54 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 11 Sep 2023 09:54 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Congratulate Jawan Actor Shah Rukh Khan on his Film Success SRK Replied in Special way
अक्षय कुमार, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म ने महज चार दिनों में दुनियाभर में 500 करोड़ (ग्रॉस) रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म के लिए कई सेलिब्रिटीज किंग खान की तारीफ कर रहे हैं। अब इस लिस्ट में अक्षय कुमार का नाम भी शामिल हो गया है। इंडस्ट्री के खिलाड़ी ने फिल्म की सफलता पर अभिनेता को बधाई दी है।


Jigarthanda Double X teaser: एक्शन से भरपूर कार्तिक सुब्बाराज की फिल्म का टीजर रिलीज, दिवाली पर करेगी धमाका

Akshay Kumar Congratulate Jawan Actor Shah Rukh Khan on his Film Success SRK Replied in Special way
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सोमवार को अक्षय कुमार ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शाहरुख खान को उनकी फिल्म जवान की भारी सफलता पर बधाई नोट लिखा। अभिनेता ने फिल्म के कलेक्शन का स्क्रीनशॉट साझा किया और लिखा, “कितनी बड़ी सफलता है। मेरे जवान पठान शाहरुख खान को बधाई। हमारी फिल्में वापस आ गई हैं।”

 

Akshay Kumar Congratulate Jawan Actor Shah Rukh Khan on his Film Success SRK Replied in Special way
शाहरुख खान-जवान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान ने भी अपने एक्स पर अक्षय कुमार का आभार व्यक्त किया और उन पर जमकर प्यार भी बरसाया। अभिनेता ने लिखा, “आपने दुआ मांगी ना हम सब के लिए तो कैसे खाली जाएगी।” शुभकामनाएं और स्वस्थ रहें खिलाड़ी! बहुत सारा प्यार।" नेटिजन्स को भी दोनों के बीच का यह संवाद काफी पसंद आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Congratulate Jawan Actor Shah Rukh Khan on his Film Success SRK Replied in Special way
अक्षय कुमार, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

लोग सोशल मीडिया पर दोनों ही अभिनेताओं की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक प्रशंसक ने टिप्पणी की, “बहुत अच्छा लगा कि कैसे असली किंग और खिलाड़ी अपनी विचारशील भूमिकाओं और महत्वपूर्ण फिल्में बनाने के दृढ़ संकल्प से फिल्म इंडस्ट्री को बचा रहे हैं। एक नया युग हमारे सामने है और हम इसके लिए यहां हैं।” एक अन्य ने लिखा, "बॉलीवुड के किंग खान और खिलाड़ी।" इसके अलावा बहुत से यूजर्स इन पोस्ट पर हार्ट इमोजी भी पोस्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन
Akshay Kumar Congratulate Jawan Actor Shah Rukh Khan on his Film Success SRK Replied in Special way
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि एटली द्वारा निर्देशित जवान में शाहरुख खान दोहरी भूमिका में हैं, साथ ही फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति भी हैं। इनके अलावा इसमें सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, लहर, आलिया कुरेशी और अन्य भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण और संजय दत्त कैमियो करते नजर आए हैं।
Rajinikanth: मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम से मिले रजनीकांत, मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed