{"_id":"64ff0bdf3e664b247a0fa0c7","slug":"vicky-kaushal-ex-girlfriend-harleen-sethi-found-love-again-roka-ceremony-soon-as-per-reports-2023-09-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Harleen Sethi: विक्की कौशल की पूर्व प्रेमिका को फिर से हुआ प्यार, इस एक्टर के साथ होने जा रहा रोका!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Harleen Sethi: विक्की कौशल की पूर्व प्रेमिका को फिर से हुआ प्यार, इस एक्टर के साथ होने जा रहा रोका!
विक्रांत मैसी के साथ वेब सीरीज ब्रोकन बट ब्यूटीफुल से मशहूर हुईं हरलीन सेठी को कथित तौर पर वैभव राज गुप्ता में फिर से प्यार मिल गया है। इससे पहले एक्ट्रेस कुछ समय तक विक्की कौशल के साथ रिलेशनशिप में थीं, लेकिन 2019 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। हालांकि, उन्होंने कभी अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी।
ईटाइम्स के मुताबिक, हरलीन और वैभव ने इसी साल डेटिंग शुरू की है। दोनों कथित तौर पर एक-दूसरे को लेकर काफी सीरियस हैं। यह जोड़ी साल के अंत में अपने रोका समारोह की भी योजना बना रही है। सूत्र ने इस बारे में पोर्टल से कहा, "हरलीन के पिछले रिश्ते को देखते हुए, इस बारे में तब तक चुप रहने का फैसला किया है जब तक कि वह इसके वह इस विषय पर बात करने में सहज महसूस न कर ले।" फिलहाल दोनों की तरफ से इस पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
3 of 5
वैभव राज गुप्ता
- फोटो : insta
बता दें कि वैभव राज गुप्ता भी एक अभिनेता हैं। उन्हें गुल्लक (2019), नूर (2017), और अश्चर्याचकित के लिए जाना जाता है! अभिनेता ने नेटफ्लिक्स शो माई में भी अभिनय किया है, जिसमें साक्षी तंवर, वामिका गब्बी, प्रशांत नारायणन और राइमा सेन सहित अन्य ने अभिनय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कोहरा
- फोटो : सोशल मीडिया
दूसरी ओर, हरलीन हाल ही में कोहरा का हिस्सा थीं। इस वेब सीरीज को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकता है। इसमें बरुण सोबती, सुविंदर विक्की, सौरव खुराना, राचेल शेली और मनीष चौधरी मुख्य भूमिका में थे। इस शो में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हो चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।