फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: भारत में रहने के बावजूद इन सितारों के पास नहीं है वोट देने का अधिकार, जानिए आखिर क्या है वजह

Tue, 20 Dec 2022 09:11 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 20 Dec 2022 09:11 AM IST
विज्ञापन
Akshay kumar deepika padukone to alia bhatt these bollywood celebrities have no right to vote in india
आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड लोगों के दिल में बसता है। यहां की कहानियां देश की भौगोलिक सीमाओं से परे जाकर लोगों को अपना बना लेती हैं। एक तरफ जहां विदेशी लोग हिंदी फिल्मों के दीवाने हैं, तो वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड ने भी ऐसे कलाकारों का खुले दिल से स्वागत किया जो भारत के नागरिक तो नहीं थे, लेकिन अब हिंदी सिनेमा के होकर रह गए हैं। यहां किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं चलता, यहां चलता है सिर्फ एंटरटेनमेंट.... एंटरटेनमेंट... एंटरटेनमेंट। इंडस्ट्री में कई स्टार ऐसे हैं जो बेहद लोकप्रिय हैं लेकिन उनके पास भारत की नागरिकता नहीं है। इनमें से कुछ का जन्म भारत में नहीं हुआ, तो कुछ हैं ही विदेशी लेकिन अब देसी बन गए हैं। आज हम ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में बात करने वाले हैं, जिनके पास भारत की नागरिकता नहीं है, इसलिए उन्हें देश में वोट देने का भी अधिकार नहीं है। 

Akshay kumar deepika padukone to alia bhatt these bollywood celebrities have no right to vote in india
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की खूबसूरत और टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार दीपिका पादुकोण को लेकर कहा जाता है कि उनका जन्म डेनमार्क में हुआ था, इसलिए उनके पास डेनमार्क की नागरिकता है। ऐसे में दीपिका को भारत में वोट देने का अधिकार नहीं है।

यह भी पढ़ें: 'पठान' के गाने पर विवाद के बीच इस सिंगर का ट्वीट वायरल, कहा- बेशर्म रंग नहीं लोगों के इरादे होते हैं
 
Akshay kumar deepika padukone to alia bhatt these bollywood celebrities have no right to vote in india
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने कई देशभक्ति फिल्मों में काम करके लोगों के दिलों में जगह बनाने में सफलता हासिल की है। वह एक ऐसे हिंदुस्तानी हैं जिनके चाहने वालों की कमी भारत में नहीं है। सोशल मीडिया पर सुपरएक्टिव और हर मुद्दे पर बड़ी बेबाकी से अपनी राय रखने वाले अक्षय खुद ही इंडिया में वोट देने का अधिकार नहीं रखते हैं। अक्षय के पास कनाडा की नागरिकता है।

यह भी पढ़ें: दीपिका का धांसू लुक और कियारा की कातिल अदाएं, इस साल अपने फैशन की वजह से छाई रहीं ये हसीनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay kumar deepika padukone to alia bhatt these bollywood celebrities have no right to vote in india
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट
बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट जिन्होंने अपनी फिल्म राजी में भारतीय जासूस का किरदार निभा कर सबका दिल जीत लिया था। दरअसल वह भारत की नागरिक नहीं है। आलिया की मां सोनी राजदान बर्मिंघम ब्रिटेन से हैं और उनके पास ब्रिटिश नागरिकता है। अपनी मां की तरह आलिया के पास भी ब्रिटिश नागरिकता और पासपोर्ट है।

यह भी पढ़ें:  'दिलवाले' को पूरे हुए सात साल, मेकर्स ने साझा किया रोमांटिक दृश्यों का खूबसूरत वीडियो

विज्ञापन
Akshay kumar deepika padukone to alia bhatt these bollywood celebrities have no right to vote in india
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया

जैकलीन फर्नांडीज
मिस यूनिवर्स ऑफ श्रीलंका रह चुकीं जैकलीन फर्नांडीज का जन्म मनामा (बहरीन) में हुआ है और उनके पास श्रीलंका की नागरिकता है। जैकलीन के पिता एलरॉय फर्नांडीज एक श्रीलंकन तमिलियन हैं और उनकी मां किम मलेशिया से हैं। जैकलीन ने अपनी पढ़ाई ऑस्ट्रेलिया से की है, इसलिए उनके पास भी भारत की नागरिकता नहीं है और उनको यहां वोट देने का अधिकार नहीं है।

यह भी पढ़ें: शिखर पहाड़िया और जान्हवी कपूर का फिर धड़क रहा एक दूसरे के लिए दिल? वीडियो हुआ वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed