{"_id":"5c29d3a6bdec2256e90e104b","slug":"akshay-kumar-doing-suryavanshi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' का असली हकदार कौन! चर्चा कुछ, सच्चाई कुछ और","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' का असली हकदार कौन! चर्चा कुछ, सच्चाई कुछ और
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Mon, 31 Dec 2018 02:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
अक्षय कुमार
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता अक्षय कुमार अब परदे पर 'सूर्यवंशी' बनने जा रहे हैं, निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म सिम्बा इसका खुलासा करती है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा ये है कि ये फिल्म महाराष्ट्र के पूर्व एटीएस चीफ के पी रघुवंशी की बायोपिक है।
2 of 6
अक्षय कुमार
महाराष्ट्र के नक्सली उग्रवादियों से मुकाबला करने के लिए आईपीएस अधिकारी के पी रघुवंशी ने स्थानीय लोगों को लेकर एक क्रैक टीम बनाई थी जिसका नाम उन्होंने रखा था सी 60 (क्रैक 60)। इसी नाम से दो साल पहले एक स्क्रिप्ट मशहूर लेखक व गीतकार जलीस शेरवानी ने लिखी थी। जलीस शेरवानी का इसी साल निधन हो चुका है और बताया जाता है कि उनकी लिखी स्क्रिप्ट अब भी अक्षय कुमार के पास है।
3 of 6
akshay kumar
यहां ये भी उल्लेखनीय है आईपीएस के पी रघुवंशी का कार्यकाल काफी विवादों से घिरा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने साल 2010 में उन्हें महाराष्ट्र एटीएस चीफ से हटाने के निर्देश जारी किए थे, तब रघुवंशी ने पाकिस्तान से संबंध रखने वाले दो कथित आतंकवादियों के बारे में सूचनाएं मीडिया को लीक कर दी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Akshay Kumar
इस बारे में अमर उजाला ने जब दुबई में नए साल की छुट्टियां मना रहीं प्रोड्यूसर मंजू भारती से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि एटीएस के पूर्व मुखिया के पी रघुवंशी की बायोपिक बनाने के अधिकार उनके पास ही हैं और रोहित शेट्टी ने अक्षय कुमार के साथ जिस फिल्म को बनाने का संकेत सिम्बा में दिया है, वह उनकी ही फिल्म है।
विज्ञापन
5 of 6
akshay kumar
वहीं, इस बारे में रोहित शेट्टी से जब इस बारे में सपर्क किया गया तो उनके आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि सूर्यवंशी फिल्म के निर्माता रिलायंस एंटरटेनमेंट और रोहित शेट्टी हैं और यह एक नई स्क्रिप्ट होगी, जिस पर अभी काम चल रहा है और इसका के पी रघुवंशी की बायोपिक से कोई संबंध नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।