फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटे के जन्मदिन पर अक्षय कुमार ने किया ट्वीट, पढ़कर इमोशनल हो जाएंगे आरव

Sat, 15 Sep 2018 04:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 15 Sep 2018 04:53 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar emotional tweet on son Aarav birthday
akshay kumar
खिलाड़ी कुमार का दबदबा बॉलीवुड में बरकरार है। अक्षय की हाल ही में 'गोल्ड' फिल्म रिलीज हुई थी जिसने कमाई के मामले में तहलका मचा दिया था। अक्षय जितना फिल्मों के प्रति दिलचस्पी रखते हैं उतना ही ध्यान अपने परिवार का भी रखते हैं। अक्षय कुमार के बेटे आरव का जन्मदिन है। इस मौके पर अक्षय ने बेटे के नाम सोशल मीडिया पर इमोशनल मैसेज लिखा जिसे पढ़कर बेशक उनके बड़े बेटे भावुक हो जाएंगे।
Akshay Kumar emotional tweet on son Aarav birthday
Twinkle Khanna
अक्षय ने ट्वीट किया - 'मुझसे हाइट और बर्ताव में ज्यादा अच्छे हो। मेरी बस यही शुभकामनाएं हैं कि तुम्हें मुझसे हमेशा ज्यादा मिले। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं आरव।' अक्षय और ट्विंकल जितना सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं उनका बेटा आरव उतना ही लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करता है। आरव इस साल अपना 16वां जन्मदिन मना रहे हैं।
 


 
Akshay Kumar emotional tweet on son Aarav birthday
akshay kumar and arav
अक्षय के दो बच्चे हैं उनके बड़े बेटे का नाम आरव और बेटी का नाम नितारा है। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आई थीं कि आरव एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहते हैं, हालांकि टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए अक्षय ने इन सभी खबरों को मात्र अफवाह बताया। अक्षय ने कहा - 'अभी वह बहुत छोटा है और इस समय सिर्फ अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar emotional tweet on son Aarav birthday
Twinkle Khanna and Aarav
हाल ही में अक्षय कुमार की पत्नी ट्विकंल खन्ना ने अपनी एक्टिंग को लेकर एक ऐसी बात कही थी जिससे वह चर्चा में आ गई थीं। ट्विकंल ने यह बात द पायजामाज आर फॉरगिविंग किताब के लॉन्च के दौरान कही। ट्विंकल ने कहा था -  'उनकी सारी फिल्मों को बैन कर देना चाहिए जिसमें उन्होंने एक्टिंग की है।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed