फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: फिल्म ‘सेल्फी’ के मजदूरों को अब तक नहीं मिला वेतन, यूनियन ने दिया बायकॉट का अल्टीमेटम

Sat, 27 May 2023 10:41 AM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Sat, 27 May 2023 10:41 AM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Emraan Hashmi Karan Johar film selfiee worker not received salary union gave ultimatum to boycott
सेल्फी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्माता करण जौहर की बतौर निर्देशक अगली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का फर्स्ट लुक जारी होने के बाद से उनकी फिल्म कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस फिर से सुर्खियों में हैं, लेकिन इसी कंपनी की बनाई फिल्म ‘सेल्फी’ में काम करने वाले मजदूरों के वेतन का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। फिल्म में काम करने वाले मजदूरों ने अब फिल्म स्टूडियोज सेटिंग एंड अलाइड मजदूर यूनियन से अपना पैसा दिलाने के लिए मदद की गुहार लगाई है।

Akshay Kumar Emraan Hashmi Karan Johar film selfiee worker not received salary union gave ultimatum to boycott
सेल्फी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म स्टूडियोज सेटिंग एंड अलाइड मजदूर यूनियन की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक, अभिनेता अक्षय कुमार और इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म ‘सेल्फी’ की शूटिंग के दौरान सेट लगाने वाले कर्मचारियों में से अधिकतर का अब तक पैसा नहीं मिला है। यही स्थिति मिथुन चक्रवर्ती, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बाप’ और आदित्य रॉय कपूर स्टारर फिल्म ‘ओम’ की भी है। आरोप है कि इन फिल्मों में काम करने वाले सेटिंग मजदूरों का पैसा अब तक नहीं दिया गया है। इस बारे में मजदूरों ने बीजेपी नेता और सांसद सनी देओल से भी मदद की गुहार लगाई लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ।

Akshay Kumar Emraan Hashmi Karan Johar film selfiee worker not received salary union gave ultimatum to boycott
फिल्म ओम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यूनियन के प्रेसिडेंट अशोक दूबे ने जानकारी दी है कि फिल्म स्टूडियोज सेटिंग एंड अलाइड मजदूर यूनियन के सेटिंग मेंबर्स ने फिल्म ‘ओम’ फिल्म के लिए जनवरी से लेकर अप्रैल 2021 तक काम किया। इसका 21.50 लाख रुपये से अधिक का बकाया निर्माता अहमद खान ने अब तक नहीं दिया है। पेपर डॉल एंटरटेनमेंट नामक उनकी कंपनी की एक और फिल्म ‘बाप’ में काम करने वाले मजदूरों का भी करीब इतना ही पैसा फिल्म के निर्माता पर बाकी है। इस बकाये को लेकर मामला मजदूरों और फिल्म के कला निर्देशक में गर्मागर्मी भी हो चुकी है, तब ये मामला पुलिस स्टेशन तक पहुंच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Emraan Hashmi Karan Johar film selfiee worker not received salary union gave ultimatum to boycott
फिल्म की शूटिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यूनियन के बयान के मुताबिक, इसके अलावा धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म ‘सेल्फी’ में काम करने वाले मजदूरों के करीब 13.50 लाख रुपये का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। इस फिल्म के लिए सेट लगाने का ठेका भी पेपर डॉल एंटरटेनमेंट के पास ही था। दूबे के मुताबिक 14 जुलाई 2021 को कामगार आयुक्त कार्यालय ने सभी फिल्म निर्माताओं को लिखित निर्देश दिए थे कि मजदूरों का भुगतान सीधे फिल्म निर्माता ही करेंगे लेकिन अब भी तमाम निर्माता अपना काम ठेकेदारों से करा रहे हैं। बकाया भुगतान जल्द न मिलने पर यूनियन ने पेपर डॉल एंटरटेनमेंट और निर्माता अहमद खान के साथ काम न करने की चेतावनी भी इस बयान में जारी की है।

विज्ञापन
Akshay Kumar Emraan Hashmi Karan Johar film selfiee worker not received salary union gave ultimatum to boycott
फिल्म बाप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस पूरे मामले में बीजेपी नेता और सांसद सनी देओल की फिल्म ‘बाप’ का किस्सा और भी दिलचस्प है। यूनियन पदाधिकारियों के मुताबिक इसी महीने इस फिल्म की शूटिंग के दौरान फिल्म सिटी में काम कर रहे मजदूरों ने वेतन भुगतान न होने के चलते काम करने से मना कर दिया था। इस फिल्म का सेट भी पेपर डॉल एंटरटेनमेंट ने ही लगाया था और मामला बिगड़ता देख लिखित आश्वासन दिया गया कि इस बारे में बैठक कर पूरे मामले को सुलझा लिया जाएगा। लेकिन, अब तक ये भुगतान हुआ नहीं है। इस बारे में पेपर डॉल एंटरटेनमेंट की तरफ से कार्यकारी निर्माता सुनीता त्रिपाठी का पक्ष ये रहा है कि उन्होंने अपने ठेकेदार प्रभात ठाकुर को इस बाबत पूरा भुगतान कर दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed