फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deepak Kingrani Exclusive: मैं किसी फिल्म स्कूल नहीं गया, इंजीनियरिंग की पढ़ाई ने मुझे तकनीक सीखने में मदद की

Sat, 27 May 2023 09:32 AM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Sat, 27 May 2023 09:32 AM IST
विज्ञापन
Deepak Kingrani Exclusive Interview with Pankaj Shukla Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai Special Ops Capsule Gill
दीपक किंगरानी, सिर्फ एक बंदा काफी है - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

छत्तीसगढ़ के छोटे से कस्बे भाटापारा से ताल्लुक रखने वाले दीपक किंगरानी मानते हैं कि सिनेमा सीखने का सबसे सही तरीका है, अच्छा सिनेमा देखना। उनकी लिखी फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ इस साल की अब तक रिलीज हिंदी फिल्मों में सबसे अच्छी फिल्म मानी जा रही है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करके सिनेमा में अपनी किस्मत आजमाने पहुंचे दीपक किंगरानी ने लंबे संघर्ष के बाद सफलता देखी है और इसके लिए वह उन सबका एहसान मानते हैं जिन्होंने उनके सपने को एक आकार दिया। सिनेमा की पटकथा लिखने, दूसरों से मिले सबक से लगातार खुद को निखारते रहने और उनकी आने वाली फिल्म के बारे में दीपक किंगरानी से ये एक्सक्लूसिव मुलाकात की ‘अमर उजाला’ के सलाहकार संपादक पंकज शुक्ल ने।

Deepak Kingrani Exclusive Interview with Pankaj Shukla Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai Special Ops Capsule Gill
दीपक किंगरानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भाटापारा व रायपुर से स्कूल और ग्वालियर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले छात्र को सिनेमा का चस्का कैसे लगा?
सिनेमा मेरा शौक शुरू से रहा। और, सिनेमा कैसे बनता है, इसमें मेरी दिलचस्पी शायद इंजीनियरिंग की पढ़ाई ने जगाई। इंजीनियरिंग करने के बाद लंबे समय तक नौकरी के सिलसिले में विदेश में रहा और फिर कोई 13-14 साल पहले मेरा मन नौकरी से उचट गया। मुझे लगा कि लेखन को ही मुझे अपना पेशा बनाना चाहिए और ये शायद मेरे डीएनए में भी है। मेरे पिता अपना कारोबार संभालने के साथ साथ एक अखबार के लिए खबरें भी लिखा करते थे।

Deepak Kingrani Exclusive Interview with Pankaj Shukla Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai Special Ops Capsule Gill
दीपक किंगरानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तो, मुंबई आप फिल्म लेखक बनने के लिए ही आए। इस दौरान किन किन लोगों ने आपका हौसला बढ़ाने में मदद की? हिंदी सिनेमा के एक बहुत वरिष्ठ लेखक हैं हबीब खान। वह पहले इंसान हैं जिन्होंने मेरे लेखन पर भरोसा जताया। इसके अलावा छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश से आने वालों के लिए रूमी जाफरी हमेशा एक लाइट हाउस की तरह रहे हैं। उनसे मैं खूब मिलता रहता था, वह मेरी कहानियां सुनते और मेरा हौसला बढ़ाते। अनीस बज्मी ने भी मेरे संघर्ष के दिनों में मेरी हिम्मत को बनाए रखने में मेरी काफी मदद की। तो लोग मिलते रहे और काम आगे बढ़ता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepak Kingrani Exclusive Interview with Pankaj Shukla Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai Special Ops Capsule Gill
स्पेशल ऑप्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

और, फिर आपको मिली स्पेशल ऑप्स लिखने की जिम्मेदारी.. बतौर संवाद लेखक मेरी पहली फिल्म ‘वॉर छोड़ ना यार’ 2013 में रिलीज हुई थी। उसके बाद मैंने कुछ और फिल्मों के लिए भी लिखा। लेकिन, ‘स्पेशल ऑप्स’ ने मुझे एक सही दिशा दिखाई। सीरीज के निर्देशक और निर्माता नीरज पांडे से मेरी मुलाकात निर्देशक टीनू देसाई के जरिये हुई। उनसे मिलने से पहले मैंने उनकी सारी फिल्में देखीं और समझा कि उनका सिनेमा का दृष्टिकोण क्या है। पहले मेरे दृश्यों में घटनाएं तेजी से भागती थीं, नीरज पांडे ने मुझे लेखन में ठहराव लाना सिखाया।

विज्ञापन
Deepak Kingrani Exclusive Interview with Pankaj Shukla Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai Special Ops Capsule Gill
दीपक किंगरानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लेकिन, फिल्म लेखक बनने के लिए तो लोग तमाम तरह की पढ़ाई करते हैं, आपने इसे कैसे सीखा? मैंने इसे करके सीखा है और इसमें तमाम अंग्रेजी फिल्मों की पटकथाओं ने मेरी मदद की। भारत में अभी इसकी अधिक उपलब्धता नहीं है लेकिन विदेश में रिलीज हो चुकी फिल्मों की पटकथाएं आसानी से मिल जाती हैं। तो पहले मैं एक फिल्म देखता था। फिर उस फिल्म को दोबारा देखता था, उसकी पटकथा को अपने लैपटॉप पर खोलकर। मैं दोनों चीजें समझता और ये समझता कि किसी दृश्य को जमाने, उसे आगे बढ़ाने और फिर एक दृश्य से दूसरे दृश्य तक जाने का खास बिंदु क्या होगा। बस, मैंने पटकथा लेखन ऐसे ही सीखा, मैं कभी किसी फिल्म स्कूल नहीं गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed