फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Veeru Devgan Death: जब एक हजार लोगों से पिट रहे थे अजय देवगन, पिता वीरू ने ऐसे बचाई थी सिंघम की जान

Sat, 27 May 2023 09:08 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sat, 27 May 2023 09:08 AM IST
विज्ञापन
Veeru Devgan death Anniversary know how he saved his son Ajay life and interesting facts here in detail
वीरू देवगन - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के पिता वीरू देवगन किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वीरू इंटस्ट्री के जाने माने स्टंट और एक्शन कोरियोग्राफर थे। 27 मई साल 2019 में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पूरा बॉलीवुड पहुंचा था। अजय अपने पिता के बेहद करीब थे। 

Veeru Devgan death Anniversary know how he saved his son Ajay life and interesting facts here in detail
अजय देवगन, वीरू देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर किसी न किसी खास मौके पर अपने पिता से जुड़ी बातें शेयर करते हैं। ऐसा ही एक किस्सा है, जब उनके पिता ने उन्हें 1000 लोगों से बचाया था। जी हां, एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने खुलासा किया था कि किस तरह उनके पिता वीरू ने उनकी जान बचाई थी।
 
Veeru Devgan death Anniversary know how he saved his son Ajay life and interesting facts here in detail
अजय देवगन, वीरू देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल,अजय ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्हें कई बार पब्लिक में मार पड़ी है। एक बार तो 20-25 लोगों ने मिलकर उन्हें मारा था। इस घटना में उनके साथ बॉलीवुड फिल्म मेकर साजिद खान भी थे। किस्सा साझा करते हुए उन्होने बताया था कि अजय की एक सफेद जीप थी जिसमें हम सब घूमते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Veeru Devgan death Anniversary know how he saved his son Ajay life and interesting facts here in detail
अजय देवगन, वीरू देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
हॉलिडे होटल के करीब एक पतली गली थी वहां हम गए तो जीप के सामने एक बच्चा पतंग के पीछे भागते हुए अचानक सामने आ गया। अजय ने फुल स्पीड में ब्रेक लगाए। गलती अजय की बिल्कुल भी नहीं थी। बच्चे को लगी नहीं, लेकिन वह डर गया और रोने लगा। बच्चा रोने लगा तो आसपास से लोग वहां आ गए। पता नहीं कहां से करीब 1000 लोग वहां इकट्ठा हो गए और हमें घेर लिया।
 
विज्ञापन
Veeru Devgan death Anniversary know how he saved his son Ajay life and interesting facts here in detail
अजय देवगन, वीरू देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
हम सब डर गए थे। हम समझाने की कोशिश कर रहे थे कि बच्चा अचानक सामने आया और उसे लगी भी नहीं है, लेकिन वह लोग चिल्लाने लगे कि उतरो-उतरो तुम अमीर लोग गाड़ी तेज चलाते हो। हमें पता नहीं चला और हमारे सिर पर मारना शुरू कर दिया गया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed