फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sudipto Sen: 'द केरल स्टोरी' के निर्देशक सुदीप्तो सेन की बिगड़ी तबीयत, इस वजह के चलते अस्पताल में हुए भर्ती

Sat, 27 May 2023 08:11 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 27 May 2023 08:11 AM IST
विज्ञापन
Sudipto Sen The Kerala Story director  hospitalized due exertion as due to continuously promoting film Reports
सुदीप्तो सेन - फोटो : social media

भारतीय सिनेमा इंडस्ट्री में इन दिनों गम का माहौल है। सिनेमा जगत को पिछले कुछ दिनों में लगातार झटके मिले हैं, जिसमें इसने अपने बहुत से चमकते सितारों को खो दिया है। निधन की खबरों के बीच अब इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चित फिल्म 'द केरल स्टोरी' के निर्देशक सुदीप्तो सेन की तबीयत को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 'द केरल स्टोरी' के निर्देशक सुदीप्तो सेन की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार सुदीप्तो सेन के बीमार पड़ने की वजह भी सामने आ गई है। 

Sudipto Sen The Kerala Story director  hospitalized due exertion as due to continuously promoting film Reports
सुदीप्तो सेन - फोटो : social media

'द केरल स्टोरी' के निर्देशक सुदीप्तो सेन इन दिनों लगातार अपनी फिल्म का प्रचार कर रहे हैं। बैन और विरोध का सामना करने के बावजूद, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि, अत्यधिक सफर और प्रचार करने के कारण फिल्म निर्माता बीमार पड़ गए हैं। जी हां, रिपोर्ट के अनुसार सुदीप्तो सेन को लगातार सफर के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अन्य शहरों में प्रचार-प्रसार के कार्यक्रमों को रोक दिया गया है।
Anurag Kashyap: 'केनेडी' के लिए क्यों परफेक्ट थीं सनी लियोनी? अनुराग कश्यप ने बताई यह बड़ी वजह

Sudipto Sen The Kerala Story director  hospitalized due exertion as due to continuously promoting film Reports
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुदीप्तो सेन ने ठीक होने के बाद 10 शहरों में द केरल स्टोरी को प्रमोट करने की योजना बनाई है। रिपोर्ट में एक सूत्र का भी जिक्र है, जिसने बताया, 'सुदीप्तो सेन टीम के साथ केरल स्टोरी का प्रचार करने के लिए लगातार यात्रा कर रहे हैं और ज्यादा सफर के कारण वह बीमार पड़ गए हैं। यही कारण है कि प्रचार योजना और शहर का दौरा रोक दिया गया है।' 5 मई को रिलीज हुई, 'द केरल स्टोरी' में केरल राज्य की तीन लड़कियों की कहानी दिखाई गई है, जिनका आईएसआईएस द्वारा ब्रेनवॉश किया जाता है और उनका धर्मांतरण कर दिया जाता है। फिल्म में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धि इदवानी हैं। फिल्म में कलाकारों के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sudipto Sen The Kerala Story director  hospitalized due exertion as due to continuously promoting film Reports
'द केरल स्टोरी' प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

पश्चिम बंगाल में फिल्म पर बैन लगने के बारे में बात करते हुए, सुदीप्तो सेन ने एएनआई को बताया था कि, 'फिल्म के कारण राज्य में एक भी अप्रिय घटना नहीं हुई है। फिल्म पर प्रतिबंध लगाने का फैसला राजनीति से प्रेरित है। मैं उनसे फिल्म देखने और फिर कोई फैसला लेने का अनुरोध करता हूं..मैं कोई राजनेता नहीं हूं, मैं एक फिल्म निर्माता हूं। मैं केवल एक फिल्म बना सकता हूं, आप इसे देखना चाहते हैं या नहीं, यह आप लोग तय करेंगे। चार दिनों के लिए जब फिल्म कोलकाता में रिलीज हुई तो कोई समस्या नहीं थी, अचानक दीदी को लगा कि कानून और व्यवस्था के मुद्दे हो सकते हैं, महुआ मोइत्रा और ममता बनर्जी मुक्त भाषण और मानवाधिकारों की चैंपियन हैं।'

विज्ञापन
Sudipto Sen The Kerala Story director  hospitalized due exertion as due to continuously promoting film Reports
सुदीप्तो सेन - फोटो : सोशल मीडिया

सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित और विपुल शाह द्वारा निर्मित इस फिल्म को रिलीज से पहले ही विरोध का सामना करना पड़ा था। इतना ही नहीं, फिल्म को तमिलनाडु में प्रतिबंध का सामना करना पड़ा था और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी राज्य में फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि, अब पश्चिम बंगाल में फिल्म का प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके बाद भी, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई कर रही है। यह ब्लॉकबस्टर चल रही है और भारत में अब तक 216.07 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है।
Manoj Bajpayee: आउटसाइडर कहे जाने पर मनोज बाजपेयी का बड़ा बयान, किंग खान को लेकर कह दी यह बड़ी बात 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed