फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sara-Shubman Breakup: सारा अली खान और शुभमन गिल की राहें जुदा? इस वजह से ब्रेकअप की खबरों ने पकड़ा तूल

Fri, 26 May 2023 10:53 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 26 May 2023 10:53 PM IST
सार

सारा अली खान और शुभमन गिल के ब्रेकअप की खबर सुर्खियों में है। वहीं, इसके तूल पकड़ने का कारण भी चौंकाने वाला है। 

विज्ञापन
Sara Ali Khan Shubman Gill part ways Both unfollowed each other from Instagram Cricketer dating Sara Tendulkar
सारा अली खान-शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया

आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस की ओर से खेल रहे युवा स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल क्रिकेट के मैदान पर तो अपनी शानदार पारी से लोगों का दिल जीत ही रहे हैं। वहीं, वह नवाब खानदान की बेटी और एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ डेटिंग की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। हालांकि, अब इस रुमर्ड कपल को लेकर बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। दोनों को लेकर दावा किया जा रहा है कि इन्होंने अपनी राहें अलग कर ली हैं। इतना ही नहीं शुभमन और सारा ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो भी कर दिया है। 

Sara Ali Khan Shubman Gill part ways Both unfollowed each other from Instagram Cricketer dating Sara Tendulkar
सारा अली खान-शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया

शुभमन गिल और सारा अली खान की डेटिंग की अफवाहें तब उठीं जब दोनों को डिनर डेट पर साथ स्पॉट किया गया। इसके बाद सारा-शुभमन एयरपोर्ट से लेकर कई दफा आउटिंग पर साथ नजर आए। हालांकि, अब सारा अली खान और शुभमन के ब्रेकअप की खबर खूब सुर्खियां बटोर रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सारा और शुभमन ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। दोनों के जरिए ऐसा किए जाने पर इनके ब्रेकअप का मसला तूल पकड़ रहा है। 

Sara Ali Khan Shubman Gill part ways Both unfollowed each other from Instagram Cricketer dating Sara Tendulkar
सारा अली खान-शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया

शुभमन गिल ने सोनम बाजवा के पंजाबी चैट शो 'दिल दियां गल्लां सीजन 2' में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। इस दौरान सोनम ने उनसे पूछा था कि उन्हें बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस कौन लगती है, इस पर शुभमन ने झटपट सारा का नाम लिया था। बाद में सोनम ने उनसे पूछा, 'क्या आप सारा को डेट कर रहे हैं?' जिस पर उन्होंने जवाब दिया, 'हो सकता है और नहीं भी।'

Fighter: भारतीय वायु सेना के रियल लाइफ कैडेट्स के साथ हो रही फाइटर की शूटिंग, यहां फिल्माए जा रहे कुछ सीन्स

विज्ञापन
विज्ञापन
Sara Ali Khan Shubman Gill part ways Both unfollowed each other from Instagram Cricketer dating Sara Tendulkar
सारा अली खान-शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया

शुभमन गिल का यह बयान सुनकर पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा भी दंग रह गई थीं और उन्होंने चुटकी लेते हुए पंजाबी में कहा था, 'सारा दा सारा सच बोलो प्लीज।' इस पर शुभमन ने कहा था, 'सारा दा सारा सच बोल रहा हूं।' शुभमन गिल इन दिनों 'स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर वर्स' में इंडियन स्पाइडर-मैन को अपनी आवाज देने को लेकर भी चर्चाओं में हैं। 

Cruise Drug Bust Bribery Case: सैम डिसूजा की बढ़ीं मुश्किलें, बॉम्बे HC ने अंतरिम संरक्षण देने से किया इनकार

विज्ञापन
Sara Ali Khan Shubman Gill part ways Both unfollowed each other from Instagram Cricketer dating Sara Tendulkar
सारा अली खान-शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया

शुभमन गिल और सारा अली खान को लेकर बीते लंबे से डेटिंग की अफवाहें रही हैं, वहीं अब दोनों के ब्रेकअप की खबर भी हेडलाइंस का हिस्सा बन गई है। हालांकि, ना तो खुले तौर पर शुभमन ने और ना ही सारा ने अबतक अपने रिश्ते को कबूल किया है। इतना ही नहीं शुभमन का नाम तो सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर से भी जुड़ता रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed