{"_id":"5a6c4a1c4f1c1ba1268b694c","slug":"akshay-kumar-enjoying-his-leisure-moments-with-daughter-nitara-in-goa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्म 'पैडमैन' की रिलीज से पहले अक्षय कुमार ऐसे कर रहे हैं मस्ती, बेटी के साथ कुछ यूं आए नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्म 'पैडमैन' की रिलीज से पहले अक्षय कुमार ऐसे कर रहे हैं मस्ती, बेटी के साथ कुछ यूं आए नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 27 Jan 2018 03:41 PM IST
विज्ञापन
फिल्म 'पैडमैन' की रिलीज से पहले खिलाड़ी कुमार अपने परिवार के साथ फुरसत के कुछ पल बिताते हुए नजर आए हैं। अपने बेटे आरव और पत्नी ट्विंकल खन्ना के बाद अब अक्षय कुमार को बेटी नितारा के साथ एक खास जगह पर देखा गया है।
Trending Videos
अक्षय की फिल्म 'पैडमैन' 9 फरवरी 2018 को रिलीज होने वाली है। उससे पहले अक्षय अपनी फैमिली के साथ फुरसत के पल बिताने के लिए गोवा गए हुए हैं। इस बात का पता तब चला जब उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने पति अक्षय और बेटी नितारा की एक फोटो अपने इंटस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की।
A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna) on
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो में अक्षय ब्लैक कलर के शॉर्ट में नजर आए तो वहीं बेटी नितारा सफेद कलर की ड्रेस पहनी हुई समुद्र की लहरों पर दौड़ती हुई दिखाई दे रही हैं। गौतलब है कि बीते दिनों अक्षय ने अपने बेटे आरव और पत्नी ट्विंकल खन्ना के लिए अपनी अपकमिंग फिल्म 'पैडमैन' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी जहां अक्षय एंड फैमली को देखा गया था।
आपको बता दें बॉलीवुड के मॉचो मैन यानि अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'पैडमैन' का जोरो से प्रमोशन कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने फिल्म 'पद्मावत' की रिलीज डेट को देखते हुए अपनी फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी हैं। अब उनकी यह फिल्म 9 फरवरी को रिलीज होगी।

कमेंट
कमेंट X