फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prithiviraj: 'पृथ्वीराज' के सेट के लिए मेकर्स ने पानी की तरह बहाया पैसा, इससे कम बजट में बनी हैं कई फिल्में

Fri, 27 May 2022 12:49 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 27 May 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Film Prithviraj sets budget revealed know more details about the upcoming movie
पृथ्वीराज फिल्म में अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अक्षय कुमार की पीरियड ड्रामा पृथ्वीराज इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। निडर और पराक्रमी राजा पृथ्वीराज चौहान पर आधारित यह फिल्म अगले महीने रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। इस फिल्म से पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। ट्रेलर लॉन्च होने के बाद से ही फैंस इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण यशराज प्रोडक्शन कर रही है। इतिहास पर आधारित फिल्म होने की वजह इसका बजट काफी ज्यादा है। इस बीच फिल्म के सेट से जुड़ी कुछ दिलचस्प जानकारी सामने आई है।

Akshay Kumar Film Prithviraj sets budget revealed know more details about the upcoming movie
पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्य चोपड़ा ने 12वीं शताब्दी की दिल्ली, अजमेर और कन्नौज को फिर से उसी रूप में दिखाने के लिए एक विशाल सेट बनवाया. जिसके लिए 25 करोड़ रुपए खर्च कर किए गए हैं। फिल्म के डायरेक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने भी सेट निर्माण को लेकर आदित्य के प्रयासों की प्रशंसा की है।

Akshay Kumar Film Prithviraj sets budget revealed know more details about the upcoming movie
पृथ्वीराज फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने कहा, 'आदित्य चोपड़ा ने दिल्ली, अजमेर और कन्नौज को फिर से बनाने के लिए काफी मेहनत की है। मैं पूरी सेट-डिजाइन टीम को ऐसा सेट बनाने के लिए बधाई देता हूं। शहर के निर्माण के लिए असली संगमरमर का इस्तेमाल किया गया था। इस विशाल सेट को बनाने के लिए 900 श्रमिकों ने लगभग आठ महीने तक कड़ी मेहनत की, जो हमारी आंखों के लिए एक चमत्कार जैसा था।' उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि आदित्य चोपड़ा ने शहर को परफेक्शन के साथ दिखाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए हैं। ट्रेलर को देखकर जो सेट की भव्यता को पसंद कर रहे हैं उन्हें फिल्म की रिलीज तक थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Film Prithviraj sets budget revealed know more details about the upcoming movie
पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार पृथ्वीराज चौहान और मानुषी छिल्लर राजकुमारी संयोगिता के रूप में दिखने वाली हैं। वाईआरएफ की इस ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म में संजय दत्त, सोनू सूद, मानव विज, आशुतोष राणा और साक्षी तंवर भी अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 3 जून 2022 को रिलीज होने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed