कंगना रणौत की फिल्म 'धाकड़' रिलीज के पहले दिन से ही कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। जबरदस्त एक्शन सीन के बावजूद यह फिल्म दर्शकों को सिनेमा हॉल तक लाने में नाकामयाब रही है। कंगना की यह फिल्म एक बड़ी फ्लॉप साबित हो रही है, यहां तक कि फिल्म को दर्शक न मिलने की वजह से शो और स्क्रीन की संख्या भी कम करनी पड़ रही है। धाकड़ के बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरने के बाद अब मेकर्स को एक और झटका लगा है।
Dhaakad: बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी 'धाकड़', अब ओटीटी खरीदार के भी पड़े लाले!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज डिजिटल का जमाना है और ऐसे में आम तौर पर बड़े-बड़े फिल्म मेकर्स भी रिलीज से पहले ही फिल्म के डिजिटल और टेलीविजन राइट्स बेच देते हैं ताकि राजस्व निकाला जा सके। ऐसे में अगर कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन नहीं भी करती है, तो उस स्थिति में भी मेकर्स को नुकसान की भरपाई करने में मदद मिल जाती है। हालांकि धाकड़ के अच्छे प्रदर्शन के बाद बेहतर डील की उम्मीद के चलते रिलीज से पहले इसके डिजिटल राइट्स नहीं बेचे गए थे। इसलिए फिल्म की ओपनिंग स्लेट में भी सैटेलाइट पार्टनर का कोई जिक्र नहीं किया गया था।
कंगना की फिल्म धाकड़ से मेकर्स को काफी उम्मीद थी, लेकिन फिल्म ने शुरुआत में ही दम तोड़ दिया। कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी के आगे कंगना का एक्शन फीका पड़ता चला गया और अब अगर लेटेस्ट रिपोर्ट की मानी जाए तो धाकड़ के मेकर्स को एक और झटका लगा है क्योंकि फिल्म को कोई ओटीटी खरीदार भी नहीं मिल रहा है।
टीवी स्ट्रीमिंग की राह में भी दिक्कत
सूत्र के मुताबिक, धाकड़ के बुरी तरह से फ्लॉप होने के बाद ओटीटी और सैटेलाइट अधिकारों के लिए अच्छी रकम मिलने की निर्माताओं की उम्मीद तो टूट ही गई है, साथ ही यह बात भी सामने आ चुकी है कि यह फिल्म वयस्कों के लिए है। ऐसे में मेकर्स को धाकड़ के टीवी प्रीमियर के लिए फिर से प्रमाणिकता की प्रक्रिया अलग से पूरी करनी होगी।
फिल्म धाकड़ को जी स्टूडियो द्वारा थ्रिएटकली रिलीज किया गया था, जिसके बाद चर्चा थी कि जी वर्टिकल, जी5 और जी सिनेमा द्वारा फिल्म के राइट्स खरीदे जाएंगे लेकिन सूत्र ने दावा किया है कि जी5 फिल्म में ओटीटी पार्टनर नहीं है। अब ऐसे में मेकर्स अमेजन प्राइम वीडियो को राइट्स बेचने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि अभी कुछ भी स्पष्ट तौर पर सामने नहीं आया है।