फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sapna Choudhary: सपना चौधरी ने खास अंदाज में हेटर्स को दिया जवाब, कहा- अंजाम नहीं ये तो आगाज है

Thu, 26 May 2022 10:56 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 26 May 2022 10:56 PM IST
सार

अक्सर अपने डांस वीडियोज को लेकर चर्चा में रहने वाली सपना चौधरी की लोकप्रियता किसी फिल्मी कलाकार से कम नहीं है। सपना सोशल मीडिया पर आए दिन सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं।

विज्ञापन
Sapna Choudhary new song crossed 100 million views on youtube actress said to haters this is the beginning not the end
सपना चौधरी - फोटो : amar ujala

अक्सर अपने डांस वीडियोज को लेकर चर्चा में रहने वाली सपना चौधरी की लोकप्रियता किसी फिल्मी कलाकार से कम नहीं है। सपना सोशल मीडिया पर आए दिन सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं। उनके फैंस उनकी वीडियोज और गाने के लिए बेसब्री से इंतजार भी करते हैं। लाखों फैंस और समर्थकों के अलावा कई लोग ऐसे भी हैं, जो सपना चौधरी को ट्रोल करने या उनकी आलोचना करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। इसी क्रम में हाल ही में सपना से इन ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

Sapna Choudhary new song crossed 100 million views on youtube actress said to haters this is the beginning not the end
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

सपना ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने सुपरहिट गाने  पानी छलके पर डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के शुरुआत में सपना खुद थिरकती नजर आ रही हैं। वहीं बाद में इस गाने पर देशभर से उनके फैंस डांस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सपना ने सभी फैंस का आभापर व्यक्त किया। वहीं, अपने हेटर्स को करारा जवाब भी दिया।

Sapna Choudhary new song crossed 100 million views on youtube actress said to haters this is the beginning not the end
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, हाल ही में सपना के इस नए गाने ने यूट्यूब पर रिकॉर्ड बना लिया है। उनके गाने पानी छलके ने अपने 100 मिलियन व्यूज पूरे कर लिए हैं, जो अपने आप एक बड़ी उपलब्धि है। ऐसे में सपना ने इस खास मौके पर अपने फैंस को धन्यवाद देते हुए ट्रोल्स को फटकार लगाई। उन्होंने अपने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘ये सब आपका प्यार ही है, जिसकी वजह से सपना- सपना चौधरी है। हर साल कुछ फटफटियों से सुनते हैं अब सपना खत्म हो गई है। अब वो बात नहीं रही,लेकिन ये आपका प्यार ही है जो हर बार बात और बड़ी बना देता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Sapna Choudhary new song crossed 100 million views on youtube actress said to haters this is the beginning not the end
सपना चौधरी - फोटो : social media

उन्होंने आगे लिखा, ‘कभी तेरी आंख्या का काजल, कभी गजबन,कभी तू चीज लाजवाब और कभी चेतक के रूप में और हाल फिलहाल में जब खुद बड़ी- बड़ी कंपनियों के मुंह से ये सुन रही हूं कि यूट्यूब इतना डाउन है कि जिन सुपरस्टारों का गाना पहले दिन ही 1 करोड़ से खुलता था उनका गाना टोटल 1 करोड़ (10 मिलियन) नहीं कर पा रहा। लेकिन हमारा और आपका गाना पानी छलके इन हालातों में भी लगातार कई महीनों से यूट्यूब पर ट्रेंडिंग में है। यह गाना कुल 10 करोड़ (100 मिलियन) व्यूज पार करते हुए साल 2022 का सबसे बड़ा गाना (बिना पेड प्रमोशन के) बना है। यह अब आपके प्यार की बदौलत है। यह अपने आप में मिसाल है, अपने आप में जवाब है। अंजाम ना समझिएगा अभी तो ये आगाज है।'

View this post on Instagram

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

विज्ञापन
Sapna Choudhary new song crossed 100 million views on youtube actress said to haters this is the beginning not the end
sapna choudhary - फोटो : instagram

सपना चौधरी के इस पोस्ट पर उनके फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उनके इस पोस्ट को अब तक एक लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं, फैंस लगातार इस वीडियो पर कमेंट कर अपनी चहेती कलाकार पर प्यार लुटा रहे हैं। सपना चौधरी हरियाणा की मशहूर डांसर और अभिनेत्री हैं। हालांकि, उन्हें चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस से देशभर में पहचान मिली।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed