फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने कर दिया बड़ा खुलासा, बताया कब से शुरू होगी 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग

Sun, 17 Nov 2024 12:15 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 17 Nov 2024 12:15 AM IST
सार

Akshay Kumar on Hera Pheri 3: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने हाल में ही 'हेरा फेरी 3' को लेकर एक नया अपडेट दिया है, जिससे फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। उन्होंने फिल्म की पुष्टि करते हुए बताया कब से फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है। 

विज्ञापन
Akshay Kumar gave BIG Update On Hera Pheri 3 bys sharing when it will go on floor
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

अक्षय कुमार ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में और अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का मनोरंजन किया है। उनकी ऐसी ही एक बेहद मनोरंजक फिल्म है 'हेरा फेरी', जिसके अगले भाग को लेकर लगातार मांग उठती रही है। हाल में ही अभिनेता ने इस फिल्म को लेकर एक नई जानकारी साझा की है, जो निश्चित रूप से इस फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी जैसी है। अक्षय ने एचटी लीडरशिप समिट में जानकारी देते हुए बताया है कि ये फिल्म कब से फ्लोर पर जाने वाली है। 

Akshay Kumar gave BIG Update On Hera Pheri 3 bys sharing when it will go on floor
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar

अगले साल से शुरू होगी 'हेरा फेरी 3'- अक्षय
अफवाहों और देरी के बाद 'हेरा फेरी 3' की घोषणा ने बड़े पैमाने पर फैंस के उत्साह को फिर से जगा दिया है। कई लोगों को उम्मीद है कि फिल्म में वही जादू और कॉमेडी देखने को मिलेगा, जो पहले दो बड़ी हिट फिल्मों में था। फिल्म में मूल तिकड़ी अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की अपेक्षित वापसी का फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। अब, अक्षय कुमार ने इस पर एक बड़ा अपडेट देते हुए बताया है कि फिल्म की शूटिंग अलगे साल तक शुरू कर दी जाएगी। एचटी लीडरशिप समिट में उन्होंने कहा, "हम अभी वेलकम बना रहे हैं और जैसे ही निर्माता की हेरा फेरी खत्म हो जाएगी, वो फिर हेरा फेरी शुरू कर देंगे। बस मज़ाक कर रहा था।" फिर उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि अगले साल तक हम इसे शुरू कर देंगे।"

Akshay Kumar gave BIG Update On Hera Pheri 3 bys sharing when it will go on floor
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar

आज भी पसंद की जाती है 'हेरा फेरी'
प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित 'हेरा फेरी' साल 2000 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ने तीन असहाय व्यक्तियों की भूमिका निभाई थी, जो पैसे कमाने की एक योजना में फंस जाते हैं, जिससे अफरा-तफरी फैलती है और हास्यास्पद स्थितियां पैदा हो जाती हैं। यह फिल्म बहुत बड़ी हिट रही और आज भी इसे कॉमेडी और यादगार अभिनय के लिए बहुत पसंद किया जाता है।
अंकित के जन्मदिन की पार्टी में प्रियंका ने की शिरकत, गोवा में दोनों हुए स्पॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar gave BIG Update On Hera Pheri 3 bys sharing when it will go on floor
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar

साल 2006 में रिलीज हुआ था सीक्वल
मूल फिल्म की रिलीज के छह साल बाद इसका सीक्वल, 'फिर हेरा फेरी' साल 2006 में रिलीज हुआ। फिल्म में मूल भाग के ही तीनों किरदारों की कहानी को आगे बढ़ाया गया, जब वे अमीर बन जाते हैं, लेकिन फिर से एक के बाद एक घोटालों में अपना सब कुछ खो देते हैं। इस फिल्म को भी दर्शकों ने काफी ज्यादा प्यार किया था। फिल्म में एक बार फिर से अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश राव की कॉमेडी टाइमिंग को काफी ज्यादा सराहा गया था। 
Spirit: क्या सच में स्पिरिट में नजर आएंगे कोरियाई स्टार डॉन ली? जानिए संदीप रेड्डी वांगा ने क्या कहा

विज्ञापन
Akshay Kumar gave BIG Update On Hera Pheri 3 bys sharing when it will go on floor
अक्षय कुमार-अरशद वारसी - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar/arshad_warsi

कई फिल्मों में आने वाले हैं नजर
बात करें अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की, तो वह जल्द ही वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त वेलकम टू जंगल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के अलावा वो अन्य कई फिल्मों में काम करने वाले हैं। इनमें अरशद वारसी के साथ उनकी जॉली एलएलबी 3, स्काई फोर्स, भूत बंगाल आदि फिल्में शामिल हैं। अक्षय की नवीनतम फिल्म खेल खेल में थी, जो इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई थी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म काफी साधारण साबित हुई थी।
रणबीर कपूर को लेकर माधुरी ने ये क्या कह दिया, जानें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed