फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Singham Again Collection Day 16: सिंघम अगेन को नहीं मिल रहा दर्शकों का साथ, बजट के बराबर भी पहुंचना मुश्किल

Sat, 16 Nov 2024 09:27 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 16 Nov 2024 09:27 PM IST
सार

Singham Again Movie Box Office Collection Day 16: अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन पर फ्लॉप होने का खतरा और अधिक गहराता जा रहा है। इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत के बराबर भी कमाई नहीं की है।

विज्ञापन
Singham Again Movie Box Office Collection Day 16 Ajay Devgn Rohit Shetty Film Total Earnings
सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar

बड़े सितारों से सजी फिल्म सिंघम अगेन की चमक बॉक्स ऑफिस पर बेहद फीकी रही है। दिवाली के अगले दिन रिलीज हुई यह फिल्म अब तक अच्छा कारोबार नहीं कर सकी है। आइए जानते हैं कि 16वें दिन फिल्म ने कितनी कमाई की।

Singham Again Movie Box Office Collection Day 16 Ajay Devgn Rohit Shetty Film Total Earnings
सिंघम अगेन - फोटो : सोशल मीडिया
पहले दिन से ही बुरा हाल

अजय देवगन, करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, ये वो बड़े नाम हैं जो सिंघम अगेन में नजर आए हैं। हालांकि, कोई भी सितारा फिल्म की किस्मत बदलने में कामयाब नहीं रहा। 1 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 43.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 350 करोड़ के बजट के हिसाब से यह कमाई संतोषजनक नहीं कही जा सकती।

Singham Again Movie Box Office Collection Day 16 Ajay Devgn Rohit Shetty Film Total Earnings
सिंघम अगेन - फोटो : सोशल मीडिया
पहले हफ्ते में महज इतना कलेक्शन

सिंघम अगेन के कलेक्शन अब तक उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहे हैं। औसत शुरुआत के बाद फिल्म के बाद दूसरे दिन फिल्म ने 42.5 करोड़, तीसरे दिन 35.75 करोड़, चौथे दिन 18 करोड़, पांचवें दिन 14 करोड़, छठे दिन 10.5 करोड़ और सातवें दिन आठ करोड़ 75 लाख रुपये का कारोबार किया। इस तरह फिल्म ने पहले हफ्ते में महज 173 करोड़ रुपये की ही कमाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Singham Again Movie Box Office Collection Day 16 Ajay Devgn Rohit Shetty Film Total Earnings
सिंघम अगेन - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे हफ्ते में भूल भुलैया 3 से हुई पीछे

पहले हफ्ते के बाद सिंघम अगेन भूल भुलैया 3 से पिछड़ती नजर आई। इस फिल्म ने आठवें दिन आठ करोड़, नौवें दिन 12.25 करोड़, 10वें दिन 13.5 करोड़, 11वें दिन चार करोड़ 25 लाख, 12वें दिन तीन करोड़ 50 लाख, 13वें दिन तीन करोड़ और 14वें दिन तीन करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे हफ्ते में फिल्म का कुल कारोबार 47.5 करोड़ रुपये रहा। वहीं भूल भुलैया 3 ने दूसरे हफ्ते में 58 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

विज्ञापन
Singham Again Movie Box Office Collection Day 16 Ajay Devgn Rohit Shetty Film Total Earnings
'सिंघम अगेन' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तीसरे सप्ताहांत में रेंग रही सिंघम अगेन

सिंघम अगेन की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर अब काफी धीमी हो चुकी है। फिल्म ने 13वें दिन महज दो करोड़ 56 लाख रुपये का कलेक्शन किया। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 16वें दिन फिल्म ने दो करोड़ 86 लाख रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 226.11 करोड़ रुपये हो गई है।
Akon: 'छम्मक छल्लो' पर एकॉन ने दी शानदार प्रस्तुति, गाना सुनकर झूम उठे फैंस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed