आज मदर्स डे के मौके पर हर कोई अपनी मां के साथ फोटो शेयर कर उन्हें विश करता नजर आ रहा है। ऐसे में बॉलीवुड के सितारे भी अपनी मां के लिए खास अंदाज में विश करते दिखे। इसी बीच अक्षय कुमार ने अपनी मां को याद कर एक भावुक पोस्ट लिखी है। साथ ही उन्होंने अपने मां के साथ एक अनदेखी तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वह उन्हें गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
Social Media: अपनी मां को याद कर भावुक हुए अक्षय कुमार, बोले- ‘आज सबके मदर्स डे के फोटो देखकर...’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि वैसे तो एक दिन नहीं जाता जब आपका ख्याल नहीं आता, लेकिन आज सबके मदर्स डे के फोटो देखकर बहुत याद आ रही है। आप बहुत याद आती हो मां। बता दें कि पिछले साल अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन हो गया था। अभिनेता के इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस उनकी मां की आत्मा की शांति की कामना कर रहे हैं।
हाल ही में अक्षय कुमार को बॉलीवुड इंडस्ट्री में 30 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने निर्देशक राज सिप्पी की 1991 में आई फिल्म 'सौगंध' के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आए। उनकी एक्शन और कॉमेडी को लोग काफी पसंद करते हैं। इसलिए उन्हें खिलाड़ी कुमार भी कहा जाता है।
अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही बड़े पर्दे पर उनकी फिल्म 'पृथ्वीराज' रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में वह मानुषी छिल्लर के साथ दिखाई देंगे। इसके अलावा वह इमरान हाशमी के साथ 'सेल्फी' में भी नजर आएंगे। इससे पहले रिलीज हुई उनकी फिल्म 'बच्चन पांडे' को बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया रिस्पांस नहीं मिला था।