{"_id":"5b7638a942c7921bb13c2839","slug":"akshay-kumar-gold-and-john-abraham-satyameva-jayate-box-office-collection-day-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षय की 'गोल्ड' की चमक के आगे फीकी पड़ी जॉन की 'सत्यमेव जयते', दूसरे दिन की बंपर कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षय की 'गोल्ड' की चमक के आगे फीकी पड़ी जॉन की 'सत्यमेव जयते', दूसरे दिन की बंपर कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 17 Aug 2018 08:41 AM IST
विज्ञापन
Gold and Satyameva Jayate
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार की 'गोल्ड' और जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' इस स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई। दोनों ही फिल्मों ने रिलीज के दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। इन दोनों ही फिल्मों को रिलीज हुए महज 2 दिन हुए और दूसरे दिन का कलेक्शन को देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि अक्षय कुमार की 'गोल्ड' से जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' पिछड़ती हुई नजर आ रही है।
GOLD
फिल्म रिलीज से पहले ही ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि 'गोल्ड' और 'सत्यमेव जयते' जबरदस्त कमाई करेगी, ठीक वैसा ही हुआ। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक सत्यमेव जयते फिल्म ने पहले दिन बुधवार को 20.52 करोड़ और गुरुवार को 7.92 करोड़ कमाए। यानी कि कुल मिलाकर जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' ने अब तक कुल 28.44 करोड़ की कमाई की है। वहीं अक्षय कुमार की 'गोल्ड' फिल्म ने पहले दिन 25.25 करोड़ और दूसरे दिन 8 करोड़ की कमाई की। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 33.25 करोड़ है।
#SatyamevaJayate saw a big dip on Day 2... Expected to show an upward trend today [Day 3]... Single screens/mass belt remains strong... Wed 20.52 cr, Thu 7.92 cr. Total: ₹ 28.44 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 17, 2018
#Gold witnessed a decline on Thu... Biz should gain momentum from today onwards... Plexes hold the key... Wed 25.25 cr, Thu 8 cr. Total: ₹ 33.25 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 17, 2018
Satyameva Jayate
'गोल्ड' फिल्म का कुल बजट प्रोडक्शन कास्ट, प्रिंटिंग और एडवरटाइजिंग कास्ट मिलाकर 85 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म समीक्षकों की मानें तो अक्षय कुमार की 'गोल्ड' महज कुछ ही दिनों में अपना बजट निकालने में कामयाब हो जाएगी। वहीं जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' की बात करें तो इस फिल्म का बजट करीब 50 करोड़ है जो कि अक्षय की फिल्म की तुलना में काफी कम है। ऐसे में इस फिल्म का बजट निकालना भी ज्यादा मुश्किल नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Gold and Satyameva Jayate
ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि 'गोल्ड' और 'सत्यमेव जयते' को वीकेंड पर जबरदस्त फायदा होगा जिसका सीधा असर फिल्म के कलेक्शन में दिखाई देगा। 'गोल्ड' फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा मौनी रॉय, विनीत कुमार सिंह, सनी कौशल, अमित साध के अलावा मौनी रॉय मुख्य भूमिका में हैं। 'गोल्ड' फिल्म को रीमा कागती ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी आजादी से पहले की है जब भारतीय हॉकी टीम ब्रिटिश इंडिया के लिए खेलती थी। बाद में यही हॉकी टीम किस तरह पहले ओलंपिक में गोल्ड जीतने का सपना पूरा करती है, फिल्म में यही दिखाया गया है।
विज्ञापन
GOLD
'सत्यमेव जयते' फिल्म की बात करें तो इसमें जॉन अब्राहम के अलावा मनोज बाजपेयी, अमृता खंडेलविलकर, आयशा शर्मा हैं। फिल्म में नोरा फतेही का केमियो भी है। इस फिल्म के मिलाप मिलन जावेरी ने डायरेक्ट किया है। फिलहाल इन दोनों फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन को देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि अक्षय कुमार की 'गोल्ड' जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' की अपेक्षा अपनी पकड़ ज्यादा मजबूत बनाए रखी है।