फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीकेंड पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ सकती है 'गोल्ड' और 'सत्यमेव जयते', जारी है अक्षय-जॉन की कड़ी टक्कर

Sat, 18 Aug 2018 08:23 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 18 Aug 2018 08:23 AM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Gold and John Abraham Satyameva Jayate box office collection day 3
Gold and Satyameva Jayate
अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' और जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' के बीच बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर जारी है। दोनों ही फिल्मों ने रिलीज के दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी धमक से पकड़ बनाए रखा है और ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि 'गोल्ड' और 'सत्यमेव जयते' वीकेंड पर कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है। हालांकि आंकड़ों की बात करें तो अक्षय कुमार की 'गोल्ड' के आगे 'सत्यमेव जयते' कुछ कमजोर जरूर नजर आ रही है। 

 
Akshay Kumar Gold and John Abraham Satyameva Jayate box office collection day 3
Gold
'गोल्ड' और 'सत्यमेव जयते' फिल्म का तीसरे दिन का कलेक्शन आ चुका है जो कि बेहद चौंकाने वाला है। 'सत्यमेव जयते' फिल्म ने पहले दिन बुधवार को 20.52 करोड़ और गुरुवार को 7.92 करोड़, शुक्रवार को 8 करोड़ कमाए। शनिवार के कलेक्शन को मिलाकर जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' ने अब तक कुल 36.44 करोड़ की कमाई की है।
वहीं अक्षय कुमार की 'गोल्ड' फिल्म ने पहले दिन 25.25 करोड़ और दूसरे दिन 8 करोड़ और शुक्रवार को 10 करोड़ की कमाई की। ऐसे में गोल्ड फिल्म का कलेक्शन मिलाकर कुल 43.25 करोड़ है। 
 





 
Akshay Kumar Gold and John Abraham Satyameva Jayate box office collection day 3
satyameva jayate
'गोल्ड' और 'सत्यमेव जयते' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वीकेंड पर यह दोनों ही फिल्में कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है। दोनों ही फिल्में भले ही स्वतंत्रता दिवस के दिन रिलीज हुई हों लेकिन दोनों ही फिल्में एक दूसरे से काफी अलग है। ऐसे में 'गोल्ड' और 'सत्यमेव जयते' के कलेक्शन को देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है फिल्म दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Gold and John Abraham Satyameva Jayate box office collection day 3
Gold and Satyameva Jayate
'सत्यमेव जयते' फिल्म की बात करें तो इसमें जॉन अब्राहम के अलावा मनोज बाजपेयी, अमृता खंडेलविलकर, आयशा शर्मा हैं। फिल्म में नोरा फतेही का केमियो भी है। इस फिल्म के मिलाप मिलन जावेरी ने डायरेक्ट किया है। फिलहाल इन दोनों फिल्मों के कलेक्शन को देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि अक्षय कुमार की 'गोल्ड' जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' की अपेक्षा अपनी पकड़ ज्यादा मजबूत बनाए रखी है।
विज्ञापन
Akshay Kumar Gold and John Abraham Satyameva Jayate box office collection day 3
GOLD
'सत्यमेव जयते' फिल्म 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। वहीं अक्षय कुमार की 'गोल्ड' फिल्म 3250 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई। इस दोनों ही फिल्मों को 15 अगस्त के मौके पर रिलीज होने का जबरदस्त फायदा हुआ। साथ ही दो दिन बाद वीकेंड आने के बाद इसके कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखा जा सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed