फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

11 की उम्र में दलेर मेहंदी ने उठाया था इतना बड़ा कदम, घरवाले भी हो गए थे परेशान

Sat, 18 Aug 2018 07:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 18 Aug 2018 07:42 AM IST
विज्ञापन
daler mehndi birthday special life fact story
दलेर मेंहदी

अपने गानों से लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देने वाले सिंगर और कंपोजर दलेर मेहंदी का जन्म 18 अगस्त 1967 को पटना में हुआ था। भांगड़ा को दुनिया भर में पॉपुलर करने का श्रेय दलेर मेहंदी को जाता है। दलेर मेहंदी को संगीत विरासत में मिली, यही वजह है कि उन्हें गायिकी का शौक बचपन से था।

daler mehndi birthday special life fact story
Daler Mehndi

बचपन में दलेर मेहंदी का नाम दलेर सिंह था। दरअसल उनके माता-पिता ने उस वक्त डाकू दलेर सिंह के नाम से प्रभावित होकर यह नाम रखा था। जब दलेर बड़े हुए तो मशहूर सिंगर परवेज मेहंदी के नाम पर उनके नाम के आगे सिंह की जगह मेहंदी जोड़ दिया गया।

daler mehndi birthday special life fact story
दलेर मेहंदी - फोटो : अमर उजाला

दलेर के माता-पिता ने उन्हें बचपन में ही राग और सबद की शिक्षा दे दी थी। दरअसल उनके परिवार में पिछली सात पीढ़ियों से गाने का ट्रेंड चल रहा है। कहा जाता है कि गाना सीखने के लिए दलेर मेहंदी ने 11 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था और घर से भागकर गोरखपुर के रहने वाले उस्ताद राहत अली खान साहिब के यहां पहुंचे थे। 13 साल की उम्र में दलेर ने पहली बार यूपी के जौनपुर में करीब 20 हजार लोगों के सामने अपनी पहली स्टेज परफॉर्मेंस दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
daler mehndi birthday special life fact story
Daler Mehndi

दलेर मेंहदी के कई गाने फेमस हुए थे लेकिन जिस एलबम ने उनको रातों रात स्टार बना दिया था वो उनकी पहली एलबम 'बोलो ता रा रा रा' थी। जिसकी वजह से उन्हें न केवल म्यूजिक इंडस्ट्री में पहचान मिली बल्कि वो म्यूजिक स्टार भी बन गए थे और उनकी इस एलबम की 2 करोड़ कॉपियां बिकी थीं।

विज्ञापन
daler mehndi birthday special life fact story
दलेर मेहंदी

निजी जिंदगी की बात करें तो दलेर ने दो शादियां की हैं। पहली शादी अमरजीत मेहंदी से हुई थी। उनसे बेटा मंदीप मेहंदी और बेटी अजित मेहंदी हैं। दलेर की राह पर चलते हुए उनके दोनों बच्चे भी प्लेबैक सिंगर हैं। दलेर ने दूसरी शादी आर्किटेक्ट, सिंगर तरनप्रीत से की। तरनप्रीत को निक्की मेहंदी के नाम से जाना जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed