{"_id":"5b7a357342c79246462544cd","slug":"akshay-kumar-gold-and-john-abraham-satyameva-jayate-box-office-collection-day-5","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीकेंड पर 'गोल्ड' और 'सत्यमेव जयते' ने की अच्छी कमाई,अक्षय के मुकाबले बजट निकालने में कामयाब हुए जॉन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वीकेंड पर 'गोल्ड' और 'सत्यमेव जयते' ने की अच्छी कमाई,अक्षय के मुकाबले बजट निकालने में कामयाब हुए जॉन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 20 Aug 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
Gold and Satyameva Jayate
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार की 'गोल्ड' और जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्ममेव जयते' ने वीकेंड पर ठीक-ठाक कारोबार किया है। इन दोनों ही फिल्मों को वीकेंड का फायदा मिला जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों के कारोबार में दिखाई दे रहा है। वीकेंड के बाद जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' अपना बजट निकालने में कामयाब हुई तो वहीं 'गोल्ड' फिल्म भी बजट के काफी करीब पहुंच गई है। इन दोनों फिल्मों के 5वें दिन का कलेक्शन आ चुका है।
gold film
'गोल्ड' फिल्म का कुल बजट प्रोडक्शन कास्ट, प्रिंटिंग और एडवरटाइजिंग कास्ट मिलाकर 85 करोड़ बताया जा रहा है। जबकि 'सत्यमेव जयते' का बजट करीब 50 करोड़ है। यानी कि 'गोल्ड' फिल्म की अपेक्षा 'सत्यमेव जयते' का बजट काफी कम है। वीकेंड पर इन दोनों फिल्मों के कारोबार पर नजर डालें तो 'सत्यमेव जयते' अपना बजट निकाल चुकी है वहीं 'गोल्ड' फिल्म कुछ कदम दूर है।
Satyameva Jayate
फिल्म समीक्षक सुमित कादल के मुताबिक रविवार को 'गोल्ड' और 'सत्यमेव जयते' फिल्म का कारोबार अच्छा रहा। 'सत्यमेव जयते' फिल्म ने बुधवार को 20.52 करोड़, गुरुवार को 7.92 करोड़, शुक्रवार को 8 करोड़ कमाए। वहीं शनिवार और रविवार को मिलाकर जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' ने अब तक कुल 52.42 करोड़ का कारोबार किया है। वहीं अक्षय कुमार की 'गोल्ड' फिल्म ने पहले दिन 25.25 करोड़, दूसरे दिन 8 करोड़, तीसरे दिन 10 करोड़ की कारोबार किया। वहीं शनिवार और रविवार को मिलाकर 'गोल्ड' फिल्म का कारोबार कुल 71.25 करोड़ पहुंच चुका है।
#Gold Sunday- ₹ 15.50 cr nett. Total- 71 cr nett.
— Sumit kadel (@SumitkadeI) August 20, 2018
#SatyamevaJayate Sunday- ₹ 9 cr nett. Total- 52.42. Film is nearing a HIT verdict at the box office.
— Sumit kadel (@SumitkadeI) August 20, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
Gold and Satyameva Jayate
इन फिल्मों के कारोबार को देखकर इतना जो जरूर कहा जा सकता है इन फिल्मों का छुट्टी के दिन रिलीज होना और उसके बाद वीकेंड पड़ने से अच्छा रिस्पांस मिला है। यह दोनों ही फिल्में एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों फिल्मों की पकड़ मजबूत है जैसा कि फिल्म के कारोबार में देखा जा सकता है।
विज्ञापन
GOLD
'गोल्ड' फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा मौनी रॉय, विनीत कुमार सिंह, सनी कौशल, अमित साध के अलावा मौनी रॉय मुख्य भूमिका में हैं। 'गोल्ड' फिल्म को रीमा कागती ने डायरेक्ट किया है। 'सत्यमेव जयते' फिल्म की बात करें तो इसमें जॉन अब्राहम के अलावा मनोज बाजपेयी, अमृता खंडेलविलकर, आयशा शर्मा हैं। फिल्म में नोरा फतेही का केमियो भी है। इस फिल्म को मिलाप मिलन जावेरी ने डायरेक्ट किया है।