फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनाक्षी अक्षय की 'गोल्ड' और जॉन की 'सत्यमेव जयते' पर लगा सकती हैं ब्रेक, बजट निकालने में हुईं सफल

Fri, 24 Aug 2018 10:18 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 24 Aug 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Gold and John Abraham Satyameva Jayate film box office collection day 9
Gold and Satyameva Jayate
अक्षय कुमार की 'गोल्ड' और जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' पिछले हफ्ते रिलीज हुई थीं। यह दोनों ही फिल्मे 15 अगस्त को रिलीज हुई थीं। बॉक्स ऑफिस की बात करें तो दोनों ही फिल्मों को पहले दिन भले ही अच्छी ओपनिंग मिली हो लेकिन उसके बाद लगातार इन फिल्मों के कलेक्शन में गिरावट देखी गई। 'गोल्ड' और 'सत्यमेव जयते' का नौंवें दिन का कलेक्शन आ गया है जो काफी खराब है। 
Akshay Kumar Gold and John Abraham Satyameva Jayate film box office collection day 9
Gold
'गोल्ड' और 'सत्यमेव जयते' फिल्म अपना बजट निकालने में कामयाब हो गई हैं। इन दोनों फिल्मों के लगातार गिरते कारोबार से ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि बजट निकालना भी मुश्किल होगा। हालांकि वीकेंड में मामूली सी बढ़त हुई जिससे इन दोनों फिल्मों को कारोबार ठीक हुआ। हालांकि उससे बाद से लगातार कारोबार में गिरावट दर्ज की गई।
 
Akshay Kumar Gold and John Abraham Satyameva Jayate film box office collection day 9
Satyameva Jayate
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज के 9वें दिन 'सत्यमेव जयते' फिल्म ने करीब 3 करोड़ का कारोबार किया है। इस फिल्म के पूरे हफ्ते के कारोबार पर नजर डालें तो 'सत्यमेव जयते' ने बुधवार को 20.52 करोड़, गुरुवार को 7.92 करोड़, शुक्रवार को 8 करोड़, शनिवार को करीब 7 करोड़, रविवार 9 करोड़, सोमवार को 3.5 करोड़, मंगलवार को 3.75 करोड़ का कारोबार किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को मिलाकर 'सत्यमेव जयते' का कारोबार अब तक कुल 65.69 करोड़ का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Gold and John Abraham Satyameva Jayate film box office collection day 9
Gold and Satyameva Jayate
वहीं 'गोल्ड' फिल्म की बात करें तो उसका भी 9वें दिन कारोबार ठीक ठाक हुआ है। 'गोल्ड' फिल्म ने पहले दिन 25.25 करोड़, दूसरे दिन 8 करोड़, तीसरे दिन 10 करोड़, शनिवार को करीब 12.3 करोड़, रविवार को 15.50 करोड़, सोमवार को 4 करोड़ और मंगलवार को 4.85 करोड़ का कारोबार किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को मिलाकर 'गोल्ड' फिल्म अब तक कुल 86.30 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। 



 
विज्ञापन
Akshay Kumar Gold and John Abraham Satyameva Jayate film box office collection day 9
Satyameva Jayate
आपको बता दें, 'गोल्ड' फिल्म का कुल बजट 80 करोड़ बताया जा रहा है वहीं 'सत्यमेव जयते' का बजट 50 करोड़ के आसपास बताया जा रहा है। यानी कि दोनों ही फिल्में अपना बजट निकाल चुकी है। यह दोनों ही फिल्में 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने से कई कदम दूर है हालांकि अब दोनों फिल्मों के कारोबार पर ब्रेक लग सकता है। इसकी मुख्य वजह शुक्रवार को दो फिल्मों का रिलीज होना है। यह फिल्में नवाजुद्दीन की 'जीनियस' और सोनाक्षी सिन्हा की 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed