फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Shelved Films: अनाउंसमेंट हुई, पोस्टर रिलीज हुए; शूटिंग तक शुरू हुई, जानें फिर क्यों टलीं ये फिल्में

Mon, 16 Dec 2024 02:59 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 16 Dec 2024 02:59 PM IST
सार

Bollywood's Shelved Movies: हर साल नई-नई फिल्मों का एलान होता है। दिलचस्प कहानी, शानदार स्टारकास्ट के साथ फिल्मों को बनाने का सिलसिला शुरू होता है। मगर, कुछ फिल्में ऐसी हैं, जिनका एलान तो हुआ, लेकिन दर्शकों तक वे आज तक नहीं पहुंच सकी हैं।

विज्ञापन
Akshay Kumar Gorkha to Sushant Singh Rajput Chanda Mama Door ke list of bollywood 10 shelved film
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

किसी नई फिल्म का जितना इंतजार दर्शकों को होता है, निर्माता-निर्देशक और सितारे भी उतने ही उत्साह और बेकरारी से अपनी फिल्म पर काम शुरू करते हैं। हर साल नई-नई फिल्मों का एलान होता है। दर्शकों तक पहुंचती हैं। मगर, ऐसी भी फिल्मों की लंबी फेहरिस्त है, जिनका एलान तो हुआ, लेकिन आज तक रिलीज नहीं हो पाईं। और अब इनके बारे में कोई अपडेट भी मेकर्स के पास नहीं है। बजट की कमी, क्रिएटिव असहमतियां और कभी निजी अड़चनें, फिल्मों में आई रुकावटों की तमाम वजहें हो सकती हैं। कुछ के तो पोस्टर और टीजर तक जारी हो चुके, उसके बाद भी ये ठंडे बस्ते में हैं। आइए नजर डालते हैं ऐसी फिल्मों पर...

Akshay Kumar Gorkha to Sushant Singh Rajput Chanda Mama Door ke list of bollywood 10 shelved film
फिल्म देवा - फोटो : अमर उजाला

देवा (1987)
ऐसा नहीं है कि फिल्मों की रिलीज अटकने का सिलसिला अभी शुरू हुआ हो। 80 और 90 के दशक से ऐसा होता आ रहा है। सबसे पहले बात करते हें फिल्म देवा की। सुभाष घई ने 1987 में इस फिल्म का एलान किया था। इसमें अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा थे। अमिताभ बच्चन डाकू का किरदार निभाने वाले थे। सेट से शूटिंग के दौरान की फोटो भी वायरल हुई। मगर, फिल्म कभी रिलीज नहीं हुई। कहा जाता है कि सुभाष घई और अमिताभ बच्चन के बीच रचनात्मक मतभेदों के चलते फिल्म की शूटिंग रोकनी पड़ी। फिर कभी इस फिल्म पर काम शुरू नहीं हुआ।

Akshay Kumar Gorkha to Sushant Singh Rajput Chanda Mama Door ke list of bollywood 10 shelved film
टाइम मशीन - फोटो : अमर उजाला

टाइम मशीन (1992)
इसी तरह आमिर खान की भी एक साइंस फिक्शन फिल्म का एलान साल 1992 में हुआ। नाम था 'टाइम मशीन'। शेखर कपूर इसका निर्देशन कर रहे थे। फिल्म का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी पूरा हो चुका था, उसके बाद यह फिल्म अटक गई। कहा जाता है कि आर्थिक दिक्कतों के चलते यह फिल्म नहीं बन पाई। उस वक्त ये कहा गया था कि पैसे आने के बाद इस पर काम शुरू हो जाएगा, लेकिन फिल्म अब भी ठंडे बस्ते में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Gorkha to Sushant Singh Rajput Chanda Mama Door ke list of bollywood 10 shelved film
फिल्म - फोटो : अमर उजाला

परिणाम (1993)
इसी तरह दिव्या भारती और अक्षय कुमार की फिल्म 'परिणाम' के साथ भी ऐसा ही हुआ। दिव्या भारती के आकस्मिक निधन के बाद यह फिल्म अधूरी रह गई और फिर बनी ही नहीं। यह बॉलीवुड के इतिहास का दर्दनाक पहलू है।

विज्ञापन
Akshay Kumar Gorkha to Sushant Singh Rajput Chanda Mama Door ke list of bollywood 10 shelved film
फिल्म - फोटो : अमर उजाला

शूबाइट (2007)
अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म 'शूबाइट' की शूटिंग पूरी हो चुकी थी। लेकिन, फिल्म पर अधिकार को लेकर कानूनी लड़ाई के चलते ये अटकी हुई है। 'पिंक', 'विकी डोनर' और 'पीकू' जैसी फिल्मों को बनाने वाले शूजीत सरकार की बतौर डायरेक्टर ये दूसरी फिल्म थी। इस फिल्म का इंतजार सिर्फ भारतीय दर्शकों को ही नहीं, इस्राइल में बैठे दर्शकों को भी है। कुछ दिनों पहले इस्राइल के एक कमांडो मोजेज सपीर ने इस पर ट्वटी कर फिल्म को रिलीज करने की गुजारिश की थी। उन्होंने लिखा था, 'अमिताभ बच्चन, हम चाहते हैं कि ये फिल्म रिलीज हो। यूटीवी फिल्म्स, प्लीज कुछ करो। मुझे यकीन है कि एक कोशिश से ऐसा हो सकता है'। बिग बी ने भी उनसे सहमति जताते हुए लिखा था, 'हां.. यूटीवी व डिज्नी, अपनी अंदरूनी चर्चा, मसले और निजी नजरियों को किनारे कर दीजिए और शूजीत सरकार की कड़ी मेहनत और प्यार की परिणाम इस फिल्म को एक मौका दीजिए'।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed