फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sikandar: 'सिकंदर' के टीजर रिलीज डेट से उठा पर्दा! इस खास दिन पर दिखेगी फिल्म से सलमान खान की पहली झलक

Mon, 16 Dec 2024 02:15 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 16 Dec 2024 02:15 PM IST
सार

सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' अपने एलान के बाद से ही चर्चाओं में है। वहीं, अब निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने खास दिन पर फिल्म का टीजर जारी करने की योजना बनाई है। 

विज्ञापन
Sikandar teaser release on salman khan birthday Sajid Nadiadwala also drop actor first look poster from film
'सिकंदर' - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

सलमान खान अपने 59वें जन्मदिन पर एक भव्य जश्न की तैयारी कर रहे हैं। अभिनेता इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सिकंदर' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित यह फिल्म अपने एलान के बाद से ही लाइमलाइट में है। इसी बीच फिल्म का इंतजार कर रहे प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। निर्माता इसका पहला टीजर और पोस्टर जारी करने वाले हैं। वहीं, उन्होंने इसके लिए एक खास तारीख भी सोच रखी है।  

Sikandar teaser release on salman khan birthday Sajid Nadiadwala also drop actor first look poster from film
सिकंदर फिल्म - फोटो : एक्स-@@NGEMovies

सलमान के जन्मदिन पर जारी होगा टीजर

'सिकंदर' में सलमान खान के अपोजिट रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग अंतिम चरण में है। टीम का लक्ष्य जनवरी 2025 तक शूटिंग पूरी करना है। इसी बीच निर्माताओं ने सलमान खान के 59वें जन्मदिन पर यानी कि 27 दिसंबर को 'सिकंदर' का पहला टीजर और पोस्टर जारी करने की योजना बनाई है। 

Sikandar teaser release on salman khan birthday Sajid Nadiadwala also drop actor first look poster from film
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम- सलमान खान

प्रशंसकों को मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज

जानकारी के अनुसार, टीजर को विशेष रूप से सलमान खान के जन्मदिन के लिए कट किया गया है और यह भव्यता, रोमांचक एक्शन और फुल टू एंटरटेनमेंट का वादा करता है। संपादन पूरे जोरों पर है और प्रशंसक एक पावर-पैक टीजर की उम्मीद कर सकते हैं, जो इस मेगा रिलीज के लिए माहौल तैयार करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sikandar teaser release on salman khan birthday Sajid Nadiadwala also drop actor first look poster from film
सलमान खान - फोटो : एक्स -SikandarVerse

ईद 2025 पर दस्तक देगी फिल्म

टीजर का बैकग्राउंड स्कोर संतोष नारायणन द्वारा बनाया गया है, जिन्हें 'कल्कि 2898 एडी' में अपने काम के लिए जाना जाता है। टीजर न केवल प्रशंसकों को फिल्म की एक झलक देगा बल्कि एक भव्य प्रचार अभियान की शुरुआत भी करेगा। ईद 2025 की रिलीज के साथ, टीम के पास बड़ी योजनाएं हैं, जिनमें कुछ बेहतरीन गाने और एक दिलचस्प ट्रेलर शामिल है। 

Ayushmann Khurrana: आयुष्मान खुराना का एक और धमाल, वाईआरएफ-पोशम पा के सहयोग की पहली फिल्म का बने हिस्सा

विज्ञापन
Sikandar teaser release on salman khan birthday Sajid Nadiadwala also drop actor first look poster from film
सलमान खान - फोटो : एक्स -SikandarVerse

सलमान खान-साजिद नाडियाडवाला का वर्कफ्रंट

'सिकंदर' 2014 की ब्लॉकबस्टर 'किक' के बाद सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला के नए सहयोग का प्रतीक है। एक बार 'सिकंदर' की शूटिंग पूरी हो जाने के बाद बाद, सलमान एटली द्वारा निर्देशित 'ए6' पर काम शुरू करेंगे, जिसका फिल्मांकन 2025 की गर्मियों में होगा। इस बीच, साजिद नाडियाडवाला अगले साल अन्य प्रमुख रिलीज में भी व्यस्त हैं, जिसमें अक्षय कुमार के साथ 'हाउसफुल 5' और टाइगर श्रॉफ के साथ 'बागी 4' शामिल है। 

Sitaare Zameen Par: आमिर खान स्टारर 'सितारे जमीन पर' की पूरी हुई शूटिंग, पोस्ट-प्रोडक्शन का काम होगा शुरू

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed