फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आमिर की फिल्म के लिए ऑडीशन में रिजेक्ट हो गए थे अक्षय कुमार, फिर ऐसे बने बॉलीवुड के 'खिलाड़ी'

Tue, 16 Apr 2019 04:10 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 16 Apr 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
akshay kumar how to became superstar and his intresting things
akshay kumar - फोटो : social media

अक्षय कुमार की फिल्म केसरी हाल ही में रिलीज हुई जिसनेे बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है। इस साल उनकी कुल 4 फिल्में रिलीज होनी हैं। अक्षय बॉलीवुड के इकलौते ऐसे एक्टर हैं जो एक साल में 4-5 फिल्में करते हैं। परफेक्ट टाइम मैनेजमेंट से वो ऐसा करने में कामयाब रहे हैं। अक्षय की जिंदगी यूं तो खुली किताब है लेकिन फिर भी कई ऐसी बातें हैं जो आप नहीं जानते होंगे तो चलिए आगे की स्लाइड में हम आपको उनकी जिंदगी के ऐसे ही कुछ किस्से बताते हैं।

akshay kumar how to became superstar and his intresting things
akshay kumar - फोटो : social media

अक्षय ने भारत में पढ़ाई के दौरान ताइक्वांडो में ब्लैकबेल्ट हासिल किया और बैंकॉक में मार्शल आर्ट सीखा। इतना ही नहीं अक्षय ने थाईलैंड में मुए थाई नाम का एक खेल भी सीखा जो मार्शल आर्ट से जुड़ा है। हीरो बनने से पहले अक्षय थाइलैंड के एक होटल में वेटर और फिर शेफ की नौकरी भी कर चुके हैं। 

akshay kumar how to became superstar and his intresting things
akshay kumar - फोटो : file photo

अक्षय कुमार अपने सख्त नियम के लिए भी जाने जाते हैं। वह सुबह 5 बजे ही उठ जाते हैं और रात के 9 बजे तक सो जाते हैं। शाम 7 बजे के बाद अक्षय कुछ भी नहीं खाते। खास बात यह है कि अगर किसी को अक्षय कुमार का इंटरव्यू करना है तो उसे सुबह 6 बजे बुला लिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar how to became superstar and his intresting things
Akshay Kumar and Shantipriya - फोटो : file photo

आमिर खान की मुख्य भूमिका वाली फिल्म जो जीता वही सिकंदर में दीपक तिजोरी के रोल के लिए अक्षय कुमार ऑडिशन देने गए थे लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था। अक्षय की पहली फिल्म अपीरियंस खिलाड़ी या दीदार नहीं बल्कि महेश भट्ट की फिल्म आज थी। इस फिल्म में अक्षय ने 3 मिनट का मार्शल आर्ट टीचर का रोल किया था।

विज्ञापन
akshay kumar how to became superstar and his intresting things
Akshay and shilpa - फोटो : file photo

अक्षय कुमार को इन आठ फिल्मों- खिलाड़ी, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, सबसे बड़ा खिलाड़ी, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, इंटरनेशनल खिलाड़ी, मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी, खिलाड़ी 420 और खिलाड़ी 786 के कारण खिलाड़ी नाम से भी जानते हैं। टीवी शो खतरों के खिलाड़ी के अलावा मार्शल आर्ट पर नेशनल ज्योग्राफी चैनल के लिए बनी डॉक्यूमेंट्री 'सेवन डेडली आर्ट्स विद अक्षय कुमार' की होस्टिंग भी कर चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed