फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Stars: असली खतरों के खिलाड़ी हैं ये बॉलीवुड स्टार्स, फिल्मों में खुद करते हैं खतरनाक स्टंट

Mon, 22 Jan 2024 04:54 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Mon, 22 Jan 2024 04:54 PM IST
सार

बॉलीवुड में कई सितारें ऐसे भी हैं, जो ज्यादातर अपनी फिल्मों में एक्शन खुद करना पसंद करते हैं। आज हम बॉलीवुड के उन्हीं कलाकारों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी कई फिल्मों में खुद स्टंट किए हैं।

विज्ञापन
Akshay Kumar Hrithik Roshan Tiger Shroff Bollywood Actors Who Performed Their Own Stunt in film
ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ, अजय देवगन, जॉन अब्राहम - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो
हर हफ्ते सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज होती हैं, जिनमें रोमांटिक, कॉमेडी और एक्शन फिल्में शामिल होती हैं। फिल्मी सितारों के लाखों-करोड़ों चाहने वाले होते हैं, जिनका मनोरंजन करने के लिए वे कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाते हैं। कई सितारे अपनी कॉमेडी से, तो कई जानलेवा स्टंट कर दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाते हैं। अक्सर एक्शन फिल्मों में कलाकार अपने बॉडी डबल का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, बॉलीवुड में कई सितारें ऐसे भी हैं, जो ज्यादातर अपनी फिल्मों में एक्शन खुद करना पसंद करते हैं। आज हम बॉलीवुड के उन्हीं कलाकारों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी कई फिल्मों में खुद स्टंट किए हैं।
Akshay Kumar Hrithik Roshan Tiger Shroff Bollywood Actors Who Performed Their Own Stunt in film
ऋतिक रोशन - फोटो : social media

ऋतिक रोशन
अभिनेता ऋतिक रोशन अपने शानदार एक्शन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म 'कहो ना प्यार है' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में अभिनेता ने कई स्टंट खुद ही किए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इसके अलावा अभिनेता को 'बैंग बैंग' समेत कई फिल्मों में स्टंट करते देखा गया है। इन दिनों ऋतिक रोशन अपनी आगामी फिल्म फाइटर को लेकर चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि फाइटर में अभिनेता हैरतगंज स्टंट करते दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर और दीपिका पादुकोण नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद अमिताभ बच्चन और रजनीकांत से मिले पीएम मोदी, जाना दिग्गज सितारों का हालचाल

Akshay Kumar Hrithik Roshan Tiger Shroff Bollywood Actors Who Performed Their Own Stunt in film
जॉन अब्राहम - फोटो : social media

जॉन अब्राहम
बॉलीवुड के हैंडसम हंक जॉन अब्राहम ने भी तमाम एक्शन फिल्में की हैं। अभिनेता कई फिल्मों में खुद ही स्टंट करते हुए नजर आए हैं। जॉन ने फिल्म 'फोर्स', 'फोर्स- 2', 'रॉकी हैंडसम' जैसी फिल्मों में बिना बॉडी डबल की मदद के स्टंट सीन शूट किए हैं। हालांकि, हैरतगंज स्टंट करके अभिनेता कई बार चोटिल भी हुए हैं, इसके बाद भी उन्होंने अपनी फिल्मों में खुद स्टंट किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Hrithik Roshan Tiger Shroff Bollywood Actors Who Performed Their Own Stunt in film
अक्षय कुमार - फोटो : social media

अक्षय कुमार
बॉलीवुड इंडस्ट्री के खिलाडी अक्षय कुमार एक ऐसे कलाकार हैं, जो शुरुआत से ही एक्शन फिल्मों में नजर आए हैं। अभिनेता को ऐसे ही उनके फैंस खिलाड़ी नहीं कहते हैं। अभिनेता ज्यादातर फिल्मों में जानलेवा स्टंट खुद ही करते नजर आए हैं। अक्षय कुमार मार्शल आर्ट में भी काफी माहिर हैं। अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'खिलाड़ी 420', 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी', 'सिंह इज किंग' जैसी कई फिल्मों में स्टंट खुद से किए हैं।

यह भी पढ़ें: Dhanush: विवाद में फंसी धनुष की 'कैप्टन मिलर', लेखक वेला राममूर्ति ने लगाया कहानी चुराने का आरोप

विज्ञापन
Akshay Kumar Hrithik Roshan Tiger Shroff Bollywood Actors Who Performed Their Own Stunt in film
टाइगर श्रॉफ - फोटो : social media

टाइगर श्रॉफ
अभिनेता टाइगर श्रॉफ का भी नाम इस लिस्ट में शामिल हैं। अभिनेता ने भी अपनी फिल्म 'बागी', 'बागी- 2' और डेब्यू फिल्म हीरोपंती में एक्शन सीन किए हैं। टाइगर ने अपनी इन फिल्मों में स्टंट खुद से किए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed