'द कपिल शर्मा शो' में शनिवार को फिल्म 'सूर्यवंशी' की टीम पहुंची। अक्षय कुमार, कटरीना कैफ और रोहित शेट्टी साथ में आए। फिल्म की पूरी टीम ने कपिल के सेट पर खूब मस्ती की। इस दौरान अक्षय ने खुलासा किया कि किस तरह अवॉर्ड शो में लोगों का सेलेक्शन किया जाता है।
कपिल के शो में पहुंचे अक्षय कुमार ने अवॉर्ड शो की खोल दी पोल, बोले- 'लोगों को भी पता होता है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपिल शर्मा अक्षय कुमार से कहते हैं कि 'मैंने ये बात नोटिस की है कि कभी-कभी पाजी (अक्षय कुमार) किसी अवॉर्ड शो में जाते हैं, किसी को अवॉर्ड देने तो वो इनवलप भी नहीं खोलते और नाम ले लेते हैं। और वो विनर निकलता भी है। आप अंतरयामी हैं?'
कपिल के इस सवाल पर अक्षय बताते हैं कि 'नहीं ये तो ऑडियंस को भी पता होता है कि कौन कौन आया हुआ है। वो तो देख के ही बता देते हैं कि अच्छा आज इसे भी अवॉर्ड मिलेगा। कई बार होता है कि अवॉर्ड शो वाले आते हैं कि सर आप परफॉर्म कर दो। आधे पैसे ले लो आपको अवॉर्ड भी मिलेगा।'
अक्षय आगे कहते हैं कि 'मैं उनसे कहता हूं कि पूरे पैसे दे दो, अवॉर्ड अपने पास रख लो। किसी और को दे दो। मुझे नहीं चाहिए। मुझे मेरा चेक दे दो। मैं घर चला जाऊंगा। मुझे नहीं चाहिए।'
A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on
फिलहाल कोरोना वायरस की वजह से फिल्म 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट टाल दी गई है। फिल्म के निर्माताओं ने इसकी नई रिलीज डेट की तारीख बाद में घोषित करने की बात कही है। ये फिल्म 24 मार्च को रिलीज होने वाली थी। पहली बार किसी फिल्म में अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह एक साथ नजर आएंगे।
दो फिल्मों के लिए इस सुपरस्टार को मिली 130 करोड़ रुपये की फीस, ऐसे हुआ खुलासा