{"_id":"5f6098069001db73a436ff30","slug":"akshay-kumar-laxmmi-bomb-release-postponed-bhuj-the-pride-of-india-and-the-big-bull-follow-course","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ओटीटी पर भी टली इन तीन बड़ी हिंदी फिल्मों की रिलीज, अब आईपीएल के बाद ही नंबर लग पाने की उम्मीद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ओटीटी पर भी टली इन तीन बड़ी हिंदी फिल्मों की रिलीज, अब आईपीएल के बाद ही नंबर लग पाने की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 15 Sep 2020 04:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
‘लक्ष्मी बम’, ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ और ‘द बिग बुल’
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बड़ी धूम धाम से सात हिंदी फिल्मों को एक साथ सीधे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला करने वाली कंपनी डिजनी इंडिया ने आलिया भट्ट की फिल्म ‘सड़क 2’ के बाद अब बाकी बची तीन फिल्मों को थोड़ा रुककर रिलीज करने का फैसला किया है। आलिया भट्ट की 'सड़क 2' से पहले डिजनी प्लस हॉटस्टार पर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम फिल्म 'दिल बेचारा', कुणाल खेमू की 'लूटकेस' और विद्युत जामवाल की 'खुदा हाफिज' सीधे रिलीज हो चुकी हैं।
इंडस्ट्री के विशेषज्ञ इन फिल्मों की रिलीज रोकने के पीछे हाल के दिनों में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को लेकर इंटरनेट पर चल रहे विरोधी माहौल को ही वजह मानते हैं। हालांकि, डिजनी प्लस हॉटस्टार के लोग इसके लिए अनौपचारिक बातचीत में इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल को मुख्य वजह बता रहे हैं। हर साल आईपीएल फिल्मों पर भारी पड़ता रहा है और आईपीएल के दिनों में बड़ी फिल्में कम ही सिनेमाघरों तक पहुंचती हैं।
3 of 5
फिल्म- लक्ष्मी बम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला को सूत्रों से जानकारी मिली है कि 19 सितंबर से शुरू हो रहे आईपीएल की वजह से डिजनी प्लस हॉटस्टार ने अपनी ही सहयोगी कंपनी फॉक्स स्टार इंडिया की बनाई हिंदी फिल्म ‘लक्ष्मी बम’ की रिलीज को कुछ समय के लिए टाल दिया है। अक्षय कुमार अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित रहे हैं लेकिन डिजिटल फिल्मों को लेकर बने नकारात्मक माहौल में ये फिल्म रिलीज करना ओटीटी के संचालक ठीक नहीं मान रहे। इस फिल्म के आगे खिसकने से साथ इसके बाद कतार में लगीं अजय देवगन की प्रोडक्शन कंपनी की फिल्में ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ और ‘द बिग बुल’ की रिलीज भी आगे खिसक गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
द बिग बुल
- फोटो : file photo
हर साल आईपीएल ज्यादातर मार्च-अप्रैल और मई के महीने में ही निपट जाता है। इस बार कोरोना वायरस की वजह से हुए विश्वव्यापी लॉकडाउन के बाद साल के सभी कार्यक्रमों में फेरबदल किया गया है। आईपीएल मैचों को अब सितंबर और अक्टूबर में पूरा किया जाएगा। इन मैचों का प्रसारण टीवी पर तो होता ही है, साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार भी इसका सीधा प्रसारण करता है। लगभग डेढ़ महीने तक प्लेटफॉर्म आईपीएल में ही व्यस्त रहेगा इसलिए इस ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्में अब नवंबर और दिसंबर में रिलीज होंगी।
विज्ञापन
5 of 5
भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया
- फोटो : File Photo
‘लक्ष्मी बम’, ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ और ‘द बिग बुल’ की रिलीज खिसकने के बावजूद आईपीएल की टक्कर टीवी के दो चर्चित रियलिटी शोज 'कौन बनेगा करोड़पति' और 'बिग बॉस' से भी होने वाली है। हर बार ये दोनों शो एक दूसरे से टीआरपी की लड़ाई लड़ते थे लेकिन इस बार इन दोनों के साथ आईपीएल भी मुकाबले में है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।