बॉलीवुड के कई सितारों के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। सोशल मीडिया पर जब उन्होंने नन्हे मेहमान के आने की जानकारी दी तो सभी उन्हें बधाइयां देने लगे। प्रेग्नेंसी के दौरान कई अभिनेत्रियां बिंदास अंदाज में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी हैं। तो चलिए ऐसी ही अभिनेत्रियों की तस्वीरें दिखाते हैं।
बिंदास अंदाज में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं ये अभिनेत्रियां, समीरा रेड्डी ने तो कराया था अंडरवॉटर फोटोशूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुष्का शर्मा
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया था। इन दिनों वो अपनी प्रेग्नेंसी को एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में अनुष्का ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। इस तस्वीर में अनुष्का अपना बेबी बंब फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
करीना कपूर
करीना कपूर और सैफ अली खान ने एक बयान जारी कर बताया था कि जल्द ही उनके घर भी किलकारियां गूंजने वाली हैं। करीना कपूर ने यह तस्वीर कुछ दिन पहले पोस्ट की थी जिसमें वो बेटे तैमूर के साथ नजर आ रही हैं। करीना के चेहरे पर इस दौरान प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखा जा सकता है।
नताशा स्टेनकोविक
हार्दिक पांड्या की मंगेतर नताशा स्टेनकोविक ने इसी साल जुलाई में बेटे को जन्म दिया है। नताशा ने हाल ही में ये थ्रोबैक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। काले रंग के गाउन में अभिनेत्री का हॉट अंदाज दिखा।
नेहा धूपिया
बोल्ड और स्टाइलिश नेहा धूपिया ने अपनी प्रेग्नेंसी के एलान से सभी को हैरान कर दिया था। नेहा और अंगद ने गुपचुप तरीके से शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद ही नेहा ने बताया कि वो प्रेग्नेंट हैं। नेहा और अंगद की बेटी का नाम मेहर धूपिया बेदी हैं।