दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को तीन महीने का समय गुजर चुका है। सुशांत 14 जून को अपने मुंबई के बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे। जिसके बाद से ही उनका परिवार और उनके फैंस शोक में डूबे हुए हैं। हालांकि सुशांत की मौत की गुत्थी अब तक सुलझ नहीं पाई है। इसी बीच सुशांत के जीजा विशाल सिंह कीर्ति ने एक भावुक कर देने वाला पोस्ट साझा किया है।
सुशांत सिंह राजपूत के जीजा विशाल कीर्ति ने किया भावुक पोस्ट, लिखा- 'भाई को खोने पर मुस्कुराने की अनुमति है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत सिंह राजपूत के जीजा विशाल कीर्ति अक्सर सुशांत से जुड़ी कई बातें उनके फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। सुशांत के निधन के बाद से ही विशाल उनके बारे में अपने ब्लॉग में कुछ ना कुछ लिखते ही रहते हैं। अब हाल ही में सुशांत की मौत के तीन महीने बीत जाने पर विशाल ने एक बार फिर से उनके बारे में कई बातें साझा की हैं। साथ ही विशाल ने ये भी बताया कि पूरा परिवार सुशांत को खोने के दुख से किस तरह उबर रहा है।
विशाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए अपने ब्लॉग का लिंक साझा किया है। इसके साथ उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'कभी-कभी, मैं सुशांत की कुछ मीठी यादों को 'एक्सटेंडेड फैमली' के साथ साझा करूंगा, ताकि हम धीरे-धीरे ठीक हो जाएं जबकि न्याय की लड़ाई जारी रहेगी। कहने की जरूरत नहीं है कि हमें न्याय के लिए वॉरियर्स फॉर एसआरआर से जो समर्थन मिला है, उसके लिए हम बहुत आभारी हैं।'
Occasionally,I will share some sweet memory of Sushant with the “Extended Family”so that we slowly heal while the fight for justice is on. Needless to say, we are so thankful for the support we have received from the #Warriors4SSR in the pursuit of justice.https://t.co/kzTaG10r4O
इसके साथ ही विशाल ने अपने ब्लॉग में सुशांत को लेकर कई बातें साझा की हैं। विशाल ने बताया है कि सुशांत अपनी बहनों के लिए कितने प्रोटेक्टिव थे। विशाल ने लिखा, 'जब मैंने और श्वेता ने कॉलेज टाइम में डेटिंग शुरू की थी तब सुशांत एक टिपिकल प्रोटेक्टिव भाई की तरह मुझसे सवाल पूछते थे कि श्वेता को लेकर मेरा इंटेंशन क्या है। हमने उन्हें भरोसा दिलाया कि इस रिश्ते को लेकर हम सीरियस हैं। लेकिन वे तब तक नहीं माने जब तक मैं 2007 में श्वेता से शादी करने के लिए यूएस से वापस नहीं आ गया। उसके बाद तो सब इतिहास है।'
विशाल कीर्ति ने अपने ब्लॉग का टाइटल 'थ्री मंथ ऑफ अनइमेजनेबल लॉस ' दिया। विशाल इसमें लिखते हैं, 'जो हुआ वह इतना अकल्पनीय है कि हम आंशिक रूप से अभी भी चिंता में हैं। हम मुस्कुराने की कोशिश कर रहे हैं, जब भी हमारे बच्चे कुछ करते हैं तो हम हंसते हैं, लेकिन उसी क्षण अंदर से गिल्ट भी महसूस होता है। हम खुद से सवाल करते हैं कि क्या हमें अपने भाई को खोने पर मुस्कुराने की अनुमति है। हमें वापस सामान्य होने में बहुत समय लगेगा और मुझे पूरा यकीन है कि हम दोबारा इस परिस्थिति में नहीं आएंगे, लेकिन हम लगातार हील करने की कोशिश कर रहे हैं, उम्मीद है समय के अनुसार सब ठीक हो जाएगा।'
पढ़ें: जया बच्चन के ड्रग्स और बॉलीवुड के बयान पर कंगना रणौत का तीखा जवाब, कहा- 'अभिषेक फांसी लगा लेते तब...'