कंगना रणौत बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं जो हमेशा से बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर खुलकर बयान देती रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद वह लगातार बॉलीवुड माफियाओं और नेपोटिज्म पर बोल रही हैं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड में ड्रग्स का भी मुद्दा उठाया। इस बीच अभिनेता निखिल द्विवेदी और कंगना रणौत के बीच ट्विटर पर जुबानी जंग शुरू हो गई है।
सोशल मीडिया पर अब इस अभिनेता से भिड़ीं कंगना रणौत, कहा- 'बॉलीवुड इंडस्ट्री करण जौहर या उनके पिता ने नहीं बनाई'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल एक शख्स ने ट्वीट पर कंगना रणौत को टैग करते हुए लिखा, 'कंगना जी आप सबके संघर्षों को गाली देकर, तुच्छ बताकर, सबके ऊपर निशाना साधकर आगे बढ़ना चाहती हैं? करण जौहर हों या अन्य फिल्म निर्माता, सभी लोगों की सामूहिक मेहनत से यह भारतीय फिल्म इंडस्ट्री खड़ी हुई है, कोई भी इंडस्ट्री आपकी तरह सबको गाली देकर एक-दो दिन में खड़ी नहीं हो जाती।'
कंगना ने शख्स के ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा, 'इंडस्ट्री सिर्फ करण जौहर/ उनके पिता ने नहीं बनाई, बाबा साहेब फाल्के से लेकर हर कलाकार और मजदूर ने बनाई है, उस फौजी ने जिसने सीमाओं को बचाया, उस नेता ने जिसने संविधान की रक्षा की है, उस नागरिक ने जिसने टिकट खरीदा और दर्शक का किरदार निभाया, इंडस्ट्री करोड़ों भारतवासियों ने बनाई है।' कंगना के इस ट्वीट पर अभिनेता निखिल द्विवेदी ने भी प्रतिक्रिया दी।
इंडस्ट्री सिर्फ़ करण जोहर/उसके पापा ने नहीं बनाई,बाबा साहेब फाल्के से लेकर हर कलाकार और मज़दूर ने बनाई है,उस फ़ौजी ने जिसने सीमाओं को बचाया,उस नेता ने जिसने संविधान की रक्षा की है,उस नागरिक ने जिसने टिकट ख़रीदा और दर्शक का किरदार निभाया,इंडस्ट्री करोड़ों भारतवासीयों ने बनाई है। https://t.co/klkJlqcJ6C
निखिल द्विवेदी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'इस तर्क से फिल्म जगत के भी एक-एक व्यक्ति ने सारे भारतवर्ष का निर्माण किया है। हर चीज में हमारा भी उसी तरह योगदान है। आपको बनाने में भी, आपकी फिल्मों कि टिकट भी हम ने खरीदे हैं। मगर कल को आप कुछ गलत करें या सही तो हम संपूर्ण फिल्मजगत को न तो दोषी ठहरा सकते हैं न बता सकते हैं।' इसके जवाब में कंगना ने लिखा, 'क्या निर्माण किया? आइटम नंबर्स का? अधिकतर वाहियात फिल्मों का? ड्रग्स कल्चर का? देशद्रोह और आतंकवाद का? बॉलीवुड पर दुनिया हंसती है, देश का हर जगह मखौल बनाया जाता है, पैसे और नाम तो दाउद ने भी कमाया है मगर इज्जत चाहिए तो उसे कमाने की कोशिश करो काली करतूतें छुपाने की नहीं।'
क्या निर्माण किया? आइटम नम्बर्ज़ का? अधिकतर वाहियात फ़िल्मों का? ड्रग्स कल्चर का? देशद्रोह और टेररिज़म का? बॉलीवुड पे दुनिया हंसती है, देश का हर जगह मखौल बनाया जाता है, पैसे और नाम तो दवूद ने भी कमाया है मगर इज़्ज़त चाहिए तो उसे कमाने की कोशिश करो काली करतूतें छुपाने की नहीं । https://t.co/PbFlDage82
कंगना रणौत के इस ट्वीट पर निखिल द्विवेदी ने लिखा, 'अगर यह इतनी ही वाहियात जगह थी तो आपको यहां किस चीज ने आकर्षित किया कि आप इतना सब छोड़ के इतनी मुसीबतें सहने के बाद भी यहां डटी रहीं? कुछ तो सही देखा होगा न आपने भी? वही सही हमें भी दिखता है। काली करतूतों को जरूर उजागर कीजिए जैसे कि हर उद्योग कि होनी चाहिए। हम आपका समर्थन करेंगे।' वहीं कंगना रणौत ने अभिनेता के इस ट्वीट पर लिखा, 'जी मैं आकर्षित हुई क्योंकि जो माफिया यहां लोगों पर अत्याचार और जुल्म कर रही है, उसकी पोल एक दिन खुलनी थी, और खुल गई।' सोशल मीडिया पर कंगना रणौत और निखिल द्विवेदी की जुबानी जंग के ट्वीट वायरल हो रहे हैं।
जी मैं आकर्षित हुई क्यूँकि जो माफिया यहाँ लोगों पे अत्याचार और जुल्म कर रही है, उसकी पोल एक दिन खुलनी थी, और खुल गयी 🙂 https://t.co/kypblkYjvb