{"_id":"5d63d2db8ebc3e015e1b496f","slug":"akshay-kumar-laxmmi-bomb-to-release-on-eid-2020","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब अक्षय का पलटवार, 'लक्ष्मी बम' की रिलीज डेट आगे बढ़ाकर ईद पर देंगे सलमान को टक्कर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब अक्षय का पलटवार, 'लक्ष्मी बम' की रिलीज डेट आगे बढ़ाकर ईद पर देंगे सलमान को टक्कर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 26 Aug 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Salman Khan, Akshay Kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज सुबह ही खबर आई है कि सलमान खान ने अपनी फिल्म 'इंशाअल्लाह' की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है। अगले साल ईद पर सलमान किक 2 को रिलीज करने की तैयारी में हैं। इस बीच अक्षय कुमार ने अपनी निर्माणाधीन फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब की की रिलीज की तारीख बदलकर अगले साल की ईद कर दी है। ईद के साथ-साथ सलमान का इरादा क्रिसमस पर भी कब्जा करने का है। सलमान ने बताया कि अगले साल ईद और क्रिसमस पर भी उनकी फिल्म रिलीज होगी। अब अक्षय कुमार ने सलमान खान पर पलटवार करते हुए एक चौंका देने वाला फैसला किया है।
2 of 4
Salman Khan, Akshay Kumar
अक्षय ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'लक्ष्मी बम' की रिलीज डेट आगे बढ़ाकर अगले साल ईद पर कर दी है। इसका मतलब ये है कि अगले साल ईद पर हिंदी सिनेमा के दो बड़े स्टार्स के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। अगले साल ईद पर सबसे पहले अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'सूर्यवंशी' रिलीज करने का एलान किया था। लेकिन सलमान खान ने फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी को घर बुलाया और फरमान सुनाया कि वह 'सूर्यवंशी' की रिलीज ईद से पहले करने जा रहे हैं।
3 of 4
Raghava Lawrence, Akshay Kumar
- फोटो : social media
अब 'सूर्यवंशी' अगले साल 27 मार्च को रिलीज होगी। वहीं 'लक्ष्मी बम' पहले 5 जून 2020 को रिलीज हो रही थी। जिसकी रिलीज अब अगले साल ईद पर कर दी गई है। इस फिल्म में अक्षय कुमार किन्नर का किरदार निभाएंगे। 'लक्ष्मी बम' साउथ की सुपरहिट हॉरर फिल्म 'कंचना' का रीमेक है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
akshay kumar
- फोटो : social media
फिल्म की कहानी राघव नामक एक डरपोक आदमी के इर्द गिर्द घूमती है, जिसे एक ट्रांसजेंडर महिला की आत्मा अपने वश में कर लेती है और उसके माध्यम से वह आत्मा उन लोगों से बदला लेती है, जिन लोगों ने उसकी जिंदगी तबाह की थी। फिल्ममेकर इस समय फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।