फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अचानक किंग खान से राजेश खन्ना बने आयुष्मान खुराना, देखें 'बाला' का मजेदार टीजर

Mon, 26 Aug 2019 06:10 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 26 Aug 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
Bala teaser shows Ayushmann Khurrana as Shah Rukh Khan herogiri turns into a balding man
'बाला' में आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना एक के बाद एक अपनी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो रहे हैं। ऐसे में आयुष्मान की अगली फिल्म बाला का टीजर भी रिलीज हो गया है। 57 सेकेंड का ये टीजर बेहद मजेदार है जो एक बड़ी समस्या की ओर इशारा करता है।

Bala teaser shows Ayushmann Khurrana as Shah Rukh Khan herogiri turns into a balding man
ayushmann khurrana - फोटो : amar ujala mumbai

आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म बाला का टीजर रिलीज हो चुका है। फिल्म का टीजर शेयर करते हुए आयुष्मान ने लिखा- 'अब समय है बोल्ड फिल्म का ...उप्स बाल्ड मूव्स का'।  बता दें कि फिल्म एक गंजे व्यक्ति के जिंदगी पर आधारित है।

पढ़ें: आयुष्मान बोले-प्रियंका भारत ही नहीं विश्व का बड़ा चेहरा, जावेद अख्तर ने भी समर्थन में कही ये बात

Bala teaser shows Ayushmann Khurrana as Shah Rukh Khan herogiri turns into a balding man
आयुष्मान खुराना - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

टीजर की बात करें तो टीजर में आयुष्मान पहले तो शाहरुख खान के गाने 'कोई न कोई चाहिए' में काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं। लेकिन गाते गाते अचानक उनकी टोपी हवा में उड़ जाती है, जिससे वो घबराने लगते हैं और टशन दिखाने के बजाय उदास होकर गाड़ी चलाने लगते हैं। इसके बाद वो फिल्म कटी पतंग का गाना रहने दो छोड़ो जाने दो यार गाते नजर आते हैं।

View this post on Instagram

It's time to make some bold, oops bald moves! 👨🏼🦲😉 #BalaTeaser Link in bio. ‪#DineshVijan @amarkaushik @bhumipednekar @yamigautam #JaavedJaaferi @saurabhshuklafilms #SeemaPahwa @nowitsabhi @MaddockFilms @officialjiocinema

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Bala teaser shows Ayushmann Khurrana as Shah Rukh Khan herogiri turns into a balding man
आयुष्मान खुराना - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

बता दें कि बाला का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। वहीं फिल्म में आयुष्मान के साथ भूमि पेडनेकर और यामी गौतम भी नजर आएंगी। फिल्म 22 नवंबर 2019 को रिलीज होगी। बाला के अलावा आयुष्मान की अपकमिंग फिल्मों में ड्रीम गर्ल भी शामिल है। इस फिल्म में उनके साथ नुसरत भरूचा  नजर आएंगी। फिल्म 13 सिंतबर को रिलीज होगी।


पढ़ें 'ड्रीम गर्ल' का पहला गाना 'राधे राधे' हुआ रिलीज, आयुष्मान और नुसरत ने अदाओं से जीता दिल

विज्ञापन
Bala teaser shows Ayushmann Khurrana as Shah Rukh Khan herogiri turns into a balding man
आयुष्मान खुराना और अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि हाल ही में आयुष्मान खुराना ने फिल्म अंधाधुन के लिए बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। इस खिताब के लिए उनके फैंस के साथ ही साथ बॉलीवुड सेलेब्स ने भी उन्हें बधाई दी थी। ऐसे में अमिताभ बच्चन ने भी उन्हें अपने ही अनोखे अंदाज में शुभकामनाएं दी थीं।

पढ़ें: 'ड्रीम गर्ल' में लड़की के किरदार के लिए आयुष्मान को ही क्यों चुना? एकता कपूर ने किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed