फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैफ की 25 साल पुरानी चीज का अक्षय कुमार आज भी उड़ाते हैं मजाक, कई बार हो चुके हैं शर्मिंदा

Sat, 11 Aug 2018 11:12 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 11 Aug 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar make fun on Saif Ali Khan Aashik Aawara song
Saif and Akshay
सैफ अली खान और अक्षय कुमार की दोस्ती बॉलीवुड में काफी फेमस है। यह दोनों स्टार एक साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं और उनकी सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई भी की। लेकिन क्या आपको पता है सैफ अली खान से जुड़ी एक ऐसी चीज है जिसका बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार हमेशा मजाक उड़ाते हैं। यहां तक कि वह इस वजह से कई बार शर्मिंदा भी हो चुके हैं।
Akshay Kumar make fun on Saif Ali Khan Aashik Aawara song
Saif and Akshay
सैफ अली खान की साल 1993 में 'आशिक आवारा' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में छोटे नवाब के साथ ममता कुलकर्णी मुख्य किरदार में थीं। हाल ही में इंटरव्यू के दौरान सैफ ने बताया कि इस फिल्म के एक गाने पर अक्षय कुमार आजतक उनका मजाक उड़ाते हैं। यह गाना सैफ अली खान पर ही फिल्माया गया था। 
 
Akshay Kumar make fun on Saif Ali Khan Aashik Aawara song
saif ali khan
इंटरव्यू के दौरान सैफ ने कहा- 'मैंने 90 के दशक में आशिक आवारा नाम की फिल्म की थी। इस फिल्म में 'मैं हूं आशिक' गाना किया था। यह गाना सुपरहिट हुआ था लेकिन अक्षय इस गाने को लेकर आज भी मेरा मजाक उड़ाते हैं। जब यह गाना रिलीज हुआ था अक्षय ने फोन किया था और लगातार हंसते जा रहे थे। अक्षय ने कहा था कि मैं इस गाने में क्या कर रहा हूं। वह इस गाने को मेरा मास्टरपीस कहते हैं। हाल में ही हम लोग मिले थे और फिर से इसी गाने से जुड़ी बात हुई थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar make fun on Saif Ali Khan Aashik Aawara song
Saif and Akshay
आपको बता दें, सैफ अली खान की 'आशिक आवारा' फिल्म को रिलीज हुए 25 साल हो गए हैं। वहीं अक्षय कुमार और सैफ की बात करें तो यह दोनों एक्टर एक साथ अब तक 6 फिल्में कर चुके हैं। इन फिल्मों के नाम कीमत, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, ये दिल्लगी, टशन, आरजू और तू चोर मैं सिपाही हैं। 
 
विज्ञापन
Akshay Kumar make fun on Saif Ali Khan Aashik Aawara song
saif ali khan
सैफ अली खान की हाल ही में वेब सीरीज 'सैक्रेड गेम्स' रिलीज हुई है। इस वेब सीरीज को काफी पसंद किया गया। इस वेब सीरीज में सैफ अली खान के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दकी और राधिका आप्टे मुख्य किरदार में थीं। 'सैक्रेड गेम्स' को विक्रमादित्य मोटावनी और अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है। इस वेब सीरीज को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed